फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Innocent muskaan died due to drowning in Pokhari

पोखरी में डूबने से हुई थी मासूम मुस्कान की मौत

Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Feb 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Innocent muskaan died due to drowning in Pokhari
सिकरारा। लाजीपार गांव में एक सप्ताह पूर्व बिस्तर पर सोते समय लापता मासूम की पोखरी में शव मिलने की गुत्थी मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट से सुलझ गई। रिपोर्ट में मासूम की मौत के लिए डूबने को ही वजह बताया गया है। हालांकि बिस्तर से उठकर पोखरी तक अकेले पहुंचने को लेकर लोग संशय में है।
विज्ञापन

गांव की चूड़िहार बस्ती के मुस्तकीन उर्फ कैस की नातिन मुस्कान (2) गत 15 फरवरी की रात मौसी आसरीन के साथ सोई थी। रात में 12 बजे मौसी की नींद टूटी तो मुस्कान को बिस्तर पर न पाकर वह सन्न रह गई। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चला। पुलिस गुमशुदगी दर्ज कर तलाश कर रही थी। सोमवार को मुस्कान का शव घर से कुछ दूरी पर पोखरी में पाया गया। आशंका जताई गई थी कि कोई जानवर उसे उठा ले गया होगा। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी डूबने से ही मौत होना स्पष्ट हुआ। एसआई विजय शंकर यादव ने बताया कि मुस्कान के फेफड़े में पानी भर गया था, जिससे उसकी मौत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed