फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Innocent child who went with uncle to take medicine dies in road accident, two injured

Jaunpur News: ताऊ संग दवा लेने गई मासूम की सड़क हादसे में मौत, दो घायल

Sat, 18 May 2024 03:40 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2024 03:40 AM IST
विज्ञापन
Innocent child who went with uncle to take medicine dies in road accident, two injured
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना के इटौरी बाजार में शुक्रवार को ई-रिक्शा और बाइक में टक्कर होने से संदहा गांव निवासी दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और इलाज के दौरान तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची अपने ताऊ और गांव के एक युवक के संग दवा लेने गई थी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सरायख्वाजा थाना अंतर्गत संदहा गांव निवासी संजय बिंद अपने छोटे भाई राजेश बिंद की पुत्री अनुष्का बिंद (3) गांव के सौरभ बिंद के साथ इटौरी बाजार दवा लेने गए थे। बृहस्पतिवार की शाम दवा लेकर घर के लिए निकले ही थे कि बाजार से 200 मीटर कोइरीडाह इटौरी रोड पर सामने से आ रही ई-रिक्शा से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे संजय बिंद (35), सौरभ बिंद (30) और अनुष्का गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और एंबुलेंस से जिला अस्पताल में ले जाकर तीनों को भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान गंभीर रूप से घायल अनुष्का की शुक्रवार को दोपहर 12 बजे मौत हो गई। सूचना लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ई-रिक्शा की खोज में लगी है।
विज्ञापन

-----
दो बाइक की टक्कर होने से दो घायल
पुलिस के मुताबिक खुटहन थाना अंतर्गत किलकिछ गांव निवासी संजय गौतम (42) तीजू गौतम और मनोज बिंद (30) किसी काम से चकवा गांव गए थे। बृहस्पतिवार की देर शाम घर वापस जा रहे थे कि तभी इटौरी कोइरीडीहा रोड पर मेहरावा गांव के पास आमने-सामने बाइक में टक्कर हो गई। इससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा और परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed