फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Industry department will give loan to one thousand young entrepreneurs, they will be able to become self-employed up to five lakhs

Jaunpur News: एक हजार युवा उद्यमियों को ऋण देगा उद्योग विभाग, पांच लाख तक का कर सकेंगे स्वरोजगार

Mon, 09 Dec 2024 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2024 12:12 AM IST
विज्ञापन
Industry department will give loan to one thousand young entrepreneurs, they will be able to become self-employed up to five lakhs
उद्योग विभाग की तरफ से युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पांच लाख तक का ऋण दिया जाएगा। मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत जिले में एक हजार युवाओं को लाभान्वित किया जाना है। इसके लिए ऑनलाइन पोर्टल बनाया जा रहा है। इस पर आवेदन करने वाले लोग लाभान्वित होंगे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान के तहत छोटे उद्यम शुरू करने के लिए पांच लाख तक का ऋण दिया जाएगा। इसके लिए शासन स्तर से ऑनलाइन पोर्टल बनाया जा रहा है। पोर्टल संचालित होते ही इच्छुक व्यक्ति स्वरोजगार के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें वही व्यक्ति पात्र होंगे, जो प्रशिक्षित होंगे। जैसे कौशल विकास मिशन, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, मेडिकल, नर्सिंग, ऑटोमोबाइल आदि विधाओं से प्रशिक्षित होंगे। पोर्टल खुलते ही लोग आवेदन कर सकते हैं। इस ऋण में तीन साल तक कोई ब्याज नहीं देना होगा। साथ ही इसमें 10 फीसदी यानी 50 हजार का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन

...
योजना के क्रियान्वयन को गठित की गई टीम :
योजना के क्रियान्वयन के लिए जिला कार्यक्रम प्रबंधन इकाई गठित की गई है। यही समिति आवेदनों की जांच कराकर अनुमति प्रदान करेगी। इसमें डीएम अध्यक्ष और उपायुक्त उद्योग सदस्य सचिव होंगे। इसके अलावा आईटीआई के प्रधानाचार्य, पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य, कौशल विकास मिशन, खादी ग्रामोद्योग अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी सदस्य बनाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed