फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Indusind Bank branch manager and credit manager arrested on charges of embezzlement

Jaunpur News: गबन के आरोप में इंडसइंड बैंक शाखा प्रबंधक व क्रेडिट मैनेजर गिरफ्तार

Mon, 19 May 2025 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Indusind Bank branch manager and credit manager arrested on charges of embezzlement
मछलीशहर। नगर के मीरपुर तिराहे पर संचालित इंडसइंड बैंक शाखा में कार्यरत प्रबंधक व क्रेडिट मैनेजर को पुलिस ने रविवार को 17 लाख 32 हजार गबन करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार बैंक के यूनिट मैनेजर श्याम बिहारी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उन्होंने 15 मई को उक्त बैंक शाखा का निरीक्षण किया था। इस दौरान क्रेडिट मैनेजर जयप्रकाश यादव और शाखा प्रबंधक राहुल कुमार सिंह ने लॉकर में रखे कैश को दिखाने में आनाकानी करते रहे।
विज्ञापन

दोपहर डेढ़ बजे सख्ती बरतने पर लाॅकर खोला तो उसमें 73 हजार 881 रुपये ही मिले जबकि 14 मई को 15 लाख 97 हजार 246 रुपये कैश वसूलकर पोस्टिंग करने के बाद रखा गया था। इसके अलावा दो लाख 08 हजार 707 रुपये महिलाओं से लोन की किश्त वसूली गई थी। बैंक शाखा में उक्त धनराशि उपलब्ध नहीं होने और कैश का हिसाब नहीं मिलने के बाद यूनिट मैनेजर श्याम बिहारी ने मछलीशहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गबन करने के दोनों आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि आरोपी जयप्रकाश यादव निवासी चेरुईराम थाना कोतवाली देहात जनपद मिर्जापुर और राहुल सिंह पुत्र देशराज सिंह निवासी फुटहां अभोली थाना सुरियांवा जनपद भदोही को श्रीनेतगंज मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद दोनों का चालान भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed