फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Indoor stadium will be built in Badlapur, coaches will be appointed to improve the players.

Jaunpur News: बदलापुर में बनेगा इनडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों को निखारने के लिए नियुक्त होेंगे कोच

Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
Indoor stadium will be built in Badlapur, coaches will be appointed to improve the players.
जिले के बदलापुर तहसील में खेल व खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत बदलापुर के हरिहरपुर में इनडोर स्टेडियम के लिए ढाई एकड़ भूमि चिह्नित की गई है।
विज्ञापन

यह निर्माण करीब 10 करोड़ से होगा। जिससे कबड्डी, खो-खो व वॉलीबाल की प्रतियोगिताएं होंगी।
जिले में खेल विभाग की तरफ से सिद्दीकपुर में स्टेडियम का निर्माण यूपी में कांग्रेस की सरकार में हुआ था। यहां पर इनडोर स्टेडियम व आउटडोर दोनों प्रकार के खेल का आयोजन होता है।
विज्ञापन

इसके अलावा खेल विभाग का कोई स्टेडियम नहीं बनाया गया। जिसके चलते ग्रामीणांचलों में किसी प्रकार के अच्छे खेलों का आयोजन नहीं हो पाता है। इसे देखते हुए बदलापुर विधायक रमेशचंद्र मिश्र के प्रस्ताव पर जिला युवा और खेल कल्याण मंत्री गिरीशचंद्र यादव ने सहमति दी। इसके बाद क्षेत्र में भूमि की तलाश शुरू हो गई। इसके तहत बदलापुर के हरिहरपुर में ढाई एकड़ भूमि चिह्नित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर अब इनडोर स्टेडियम तैयार किया जाएगा। इसके लिए करीब 10 करोड़ का प्रस्ताव तैयार होगा। जिससे स्थानीय स्तर पर कोच की व्यवस्था की जाएगी।
जिससे ग्रामीणांचल में भी खेलकूद को बढ़ावा मिल सकेगा। इसमें कबड्डी, खो-खो, वाॅलीबाल, टेबल टेनिस, कुश्ती, बैडमिंटन खेलों को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed