फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Increasing disease, yet negligence continues

बढ़ रही बीमारी, फिर भी लापरवाही जारी

Sun, 24 May 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 May 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Increasing disease, yet negligence continues
23- 22- मड़ियाहूं क्षेत्र के सेऊर गांव में होम क्वारंटीन में रह रहे लोगों का निरीक्षण करने पंहुचे डीए - फोटो : JAUNPUR
बढ़ रही बीमारी, लापरवाही भी जारी
विज्ञापन

- क्वारंटीन नियमों की अनदेखी कर रहे गांवों में बाहर से आए लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। जिले में कोरोना का असर तेजी से बढ़ रहा है। तीन दिनों में ही 92 नए मरीज मिलने से हर तरफ भय का माहौल है। लोग डरे-सहमे हैं और अपनी सुरक्षा को लेकर चिंतित भी हैं। बावजूद कुछ लोग लापरवाही से बाज नहीं आ रहे। बाहर से आने के बाद वह क्वारंटीन नियमों का पालन नहीं कर रहे। कोई घर के बाहर घूिम रहा है तो कोई बाजार में पहुंचकर खरीदारी कर रहा है। गांव में कई लोग ऐसे भी हैं, जो दिखावे के लिए दिन भर क्वारंटीन सेंटर में बीता रहे हैं, मगर शाम होते ही घर में पहुंच जा रहे हैं। इनकी मनमानी से कोरोना के संक्रमण की आशंका लगातार बढ़ती जा रही है।
जिले में अब तक कोरोना के 124 केस मिले हैं। इसमें शुरुआत के आठ मामलों को हटा दें तो अन्य 116 मरीज वही हैं, जो महाराष्ट्र, गुजरात सहित अनर्य प्रांतों से आए हैं। उनके लिए 21 दिन क्वारंटीन में रहना अनिवार्य किया गया है, मगर वह लापरवाही बरतते हुए घरों के बाहर घूम रहे हैं। लोगों से मिल-जुल रहे हैं और बाजारों में भी आ-जा रहे हैं। पूर्व में कोरोना मरीजों की पहचान सर्दी, खांसी और बुखार जैसे लक्षणों के कारण आसानी से हो जा रही है, मगर अब नए मरीजों से ज्यादातर में कोई लक्षण ही नहीं दिख रहा। जब उनकी जांच हो रही तो रिपोर्ट पॉजीटिव आ रहा है। शनिवार को आए 32 में से 21 केस ऐसे थे, जिसमें मरीज को खुद बीमारी का अहसास नहीं था। इसके पूर्व शुक्रवार को आए 43 और बृहस्पतिवार को मिले 17 मरीजों में से भी अधिकांश ने खुद को पूरी तरह स्वस्थ बताया था। सिकरारा के एक मरीज ने तो रिपोर्ट को ही झूठा करार दे दिया था। बदलते लक्षणों के साथ कोरोना को लेकर चुनौतियां भी बढ़ रही हैं। खुद पर कोई लक्षण न दिखने से लोग जाने-अनजाने में क्वारंटीन नियमों को तोड़कर लापरवाही बरत रहे हैं और अपने साथ घर-परिवार व गांव के अन्य लोगों को भी खतरे में डाल रहे हैं।
विज्ञापन

---
सभी बीडीओ और एसओ को पांच-पांच गांव भ्रमण के निर्देश
गांवों में बाहर से आने वाले लोगों की ओर से क्वारंटीन नियमों की अनदेखी की शिकायतें डीएम तक भी पहुंची हैं। इस पर गंभीरता दिखाते हुए उन्होंने सभी एसडीएम, बीडीओ, एसओ और एसआई को अपने-अपने क्षेत्र में पांच-पांच गांवों में भ्रमण के निर्देश दिए हैं। यह हिदायत भी दी है कि अगर कहीं कोई नियमों की अनदेखी करता पकड़ा गया तो बेहिचक उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराएं। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि अब इसकी नियमित समीक्षा की जाएगी। लेखपाल और सेक्रेट्री भी अपने क्षेत्रों में रोजाना भ्रमण कर यह सुनिश्चित करेंगे कि उनके गांव में क्वारंटीन नियमों का पालन हो रहा है। उन्होंने कहा कि अगर इसमें किसी अधिकारी-कर्मचारी के स्तर पर लापरवाही सामने आई तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
बिना मास्क घर से निकले 112 का चालान
- शहर में चलाया गया अभियान, कई ग्राहक और दुकानदार आए जद में
अमर उजाला ब्यूरो
जौनपुर। कोरोना का संक्रमण रोकने के लिए क्वारंटीन नियमों का सख्ती से पालन करने के साथ ही मास्क लगाना भी अनिवार्य किया गया है। घर से बाहर निकलने पर हर व्यक्ति को मास्क, गमझा, तौलिया या रुमाल से मुंह ढकना होगा। बार-बार हिदायत के बाद भी इसकी अनदेखी कर रहे लोगों पर रविवार को प्रशासन ने कार्रवाई की। डिप्टी कलेक्टर मंगलेश दुबे के निर्देशन में चले अभियान के दौरान शहरी क्षेत्र से 112 लोगों का चालान किया गया। आठ टीमों ने कोतवाली, चहारसू, बड़ी मस्जिद, सब्जी मंडी, बदलापुर पड़ाव, मछलीशहर पड़ाव, ओलंदगंज, नखास, फल वाली गली, जेसीज आदि इलाकों में जाकर जांाच की। इस दौरान दुकानहों पर बािना मास्क लगाए खरीद-बिक्री कर रहे लोगों को पकड़कर उनका चालान किया गया। प्रत्येक टीम में एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी शामिल रहे। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के जिला अभिहित अधिकारी वेदपति मिश्र ने बताया कि अभियान के दौरान 112 लोगों से 100-100 रुपये जुर्माना वसूला गया है। उन्हें हिदायत दी गई है। दोबारा बिना मास्क मिले तो जुर्माना राशि दोगुनी होगी। यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed