फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Increased vigilance on corona, masks become expensive

कोरोना पर बढ़ी सतर्कता, मास्क हुए महंगे

Thu, 05 Mar 2020 12:21 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Increased vigilance on corona, masks become expensive
जौनपुर। यूपी में कोरोना की दस्तक के बाद लोग सतर्क हो गए हैं। सुरक्षित रहने के लिए लोग खुद से ऐहतियात बरतने में जुटे हैं। बुधवार को जिले में मास्क की बिक्री बढ़ी रही। आलम यह था कि सामान्य दिनों में 25 रुपये का मास्क 35 रुपये तक बिका। चिकन के दाम में भी भारी गिरावट देखी गई है, बावजूद खरीदारों की कमी बनी हुई है। उधर, स्वास्थ्य विभाग ने भी अलर्ट जारी करते हुए जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर दिया है। हालांकि जिले में अब तक कोरोना का कोई भी केस सामने नहीं आया है।
विज्ञापन

दिल्ली के बाद नोएडा, आगरा और लखनऊ तक कोरोना के संदिग्ध मिलने के बाद लोगों में दहशत कायम हो गई है। सर्दी, खांसी से ही एक-दूसरे तक पहुंचने वाले इस वायरस से बचने के लिए लोग खुद से ऐहतियात बरतने में भलाई समझ रहे हैं। यही कारण है कि घर से निकलते वक्त मास्क पहनने वालों की संख्या बढ़ी है। शहर के मेडिकल स्टोर पर मास्क के खरीदार बढ़ गए हैं। घघ्घा चौराहे पर मेडिकल स्टोर चलाने वाले शाहिद के मुताबिक सुबह तक मास्क 25 रुपये में बिका है, मगर दोपहर के बाद से डिमांड बढ़ने पर इसे 35 रुपये में बेचना पड़ा। दिन भर में 20 स े 22 मास्क बिक गए हैं। इसके लिए आर्डर भी दिए गए हैं। उधर, चिकन के दुकानों पर ग्राहकों में गिरावट आई है। आधा दाम करने के बाद भी खरीदार नहीं मिल रहे। लोग कोरोना के भय से सहमे हुए हैं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में बना दस बेड का वार्ड
कोरोना वायरस से निपटने के लिए जिला अस्पताल में दस बेड का आइसोलेशन वार्ड भी स्थापित कर दिया गया है। वार्ड में दवा के साथ जांच किट, गाउन, दवा, मास्क आदि की व्यवस्था कराई गई है, ताकि कोई भी संदिग्ध आते ही उसका तत्काल उपचार शुरू किया जा सके। हालांकि जिले में अभी तक कोई मरीज नहीं मिला है लेकिन लखनऊ में वायरस का संक्रमण होने से लोगों में भय का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोरोना वायरस से निबटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारी कर ली है। जिला अस्पताल में आइसोलेशन वार्ड और दवाओं की व्यवस्था करा दी गई। जांच के लिए पर्याप्त मात्रा में किट मौजूद हैं। अस्पतालों में आने वाले मरीजों पर नजर रखने का निर्देश दे दिया गया है। संभावित मरीज मिलने पर तुरंत उसको भर्ती कर इलाज शुरू करा दिया जाएगा। -डॉ.रामजी पांडेय, सीएमओ जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed