फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Increased vigil in the district hospital regarding Corona

कोरोना को लेकर जिला अस्पताल में बढ़ी चौकसी

Tue, 24 Mar 2020 10:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2020 10:12 PM IST
विज्ञापन
Increased vigil in the district hospital regarding Corona
14- जिला अस्पताल के इमरजेन्सी में मरीज को समझाते चिकित्सक। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। जिले में कोरोना का मरीज मिलने से लोग दहशत में हैं। जिला अस्पताल में तैनात चिकित्सक और कर्मचारी भी सहमे हुए हैं। अस्पताल परिसर में चौकसी बढ़ा दी गई है। इलाज के लिए आने वाले हर मरीज पर स्वास्थ्य विभाग कड़ी नजर रख रहा है।
विज्ञापन

मंगलवार को अस्पताल परिसर में सन्नाटा पसरा रहा। 235 मरीज ओपीडी के लिए जिला अस्पताल पहुंचे। कोरोना के भय के चलते अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों की संख्या घटती जा रही है। सोमवार को 750 मरीजों की ओपीडी हुई। सोमवार को एक मरीज की जांच रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद जिला लाकडाउन कर दिया गया। मरीज मिलने के बाद लोगों में भय का माहौल है। मंगलवार को जिला अस्पताल के हर काउंटर पर तैनात कर्मचारी दहशत में दिखे। अस्पताल में इलाज के लिए आने वाले मरीजों को दवा लेने के बाद अस्पताल परिसर में न रूकने की नसीहत दी जा रही थी। साथ उन्हें किसी से नजदीक न जाने की बार-बार हिदायत ती जा रही थी। इलाज के लिए आए मरीज भी दवा लेने के बाद अस्पताल परिसर चले गए।
विज्ञापन

दहशत में मरीज
जौनपुर। जिले में कोरोना से संक्रमित व्यक्ति मिसले के बाद जिला अस्पताल में आने वाले मरीज भी दहशत में हैं। डर के चलते अब इलाज के लिए जिला अस्पताल आने से परहेज कर रहे हैं। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि सोमवार को 750 मरीज ओपीडी में पहुंचे थे पर मंगलवार को मरीजों की संख्या घटकर 235 हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मरीजों को हिदायत दी जा रही है कि वह अस्पताल में भीड़ न लगाएं। ड़ॉक्टर को दिखाकर दवा लेने के बाद वापस लौट जाए। भीड से बचने के लिए सचेत किया जा रहा है। संक्रमण को रोकने के लिए अस्पताल की सफाई व्यस्था बढा दी गई है। आने वाले मरीजों पर नजर रखी जा रही है। -डॉ.एके शर्मा, सीएमएस जिला अस्पताल, जौनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed