फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Increased risk of snakebite during rainy season 52 deaths over 15 months in Jaunpur

बारिश में बढ़ा सर्पदंश का खतरा: जौनपुर में 15 महीने में 52 लोगों की मौत, दो करोड़ रुपये मिला मुआवजा

Sat, 25 Jul 2026 03:02 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर। Published by: Pragati Chand Updated Sat, 25 Jul 2026 03:02 PM IST
सार

Jaunpur News: बारिश में सर्पदंश की घटनाएं बढ़ गई हैं। इनमें अधिकांश मौत अंधविश्वास के कारण झांड़- फूंक के चक्कर में फंसकर इलाज कराने में देरी और हार्ट अटैक से हुई है।

विज्ञापन
Increased risk of snakebite during rainy season 52 deaths over 15 months in Jaunpur
जहरीला सांप - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

जौनपुर जिले में बारिश में सर्पदंश की घटनाएं काफी बढ़ गई हैं। रोजाना तीन से चार मामले सामने आ रहे हैं। आपदा विभाग के आंकड़ों के मुताबिक पिछले 15 महीनों में 52 लोगों की मौत सर्पदंश से हुई है। हालांकि ये वो आंकड़ा है, जिसमें लोगों ने पोस्टमार्टम कराया और उनके आश्रितों को सरकार की ओर से चार-चार लाख रुपये आर्थिक मदद दी गई। कुल दो करोड़ का मुआवजा दिया गया। 

विज्ञापन


रिपोर्ट में देखा गया कि अधिकांश मौत अंधविश्वास के कारण झांड़- फूंक के चक्कर में फंसकर इलाज कराने में देरी और हार्ट अटैक से हुई है। सबसे अधिक मौत शाहगंज तहसील क्षेत्र में 17 लोगों ने जान गंवाई हैं। दूसरे नंबर पर मछलीशहर तहसील हैं। यहां पर 11 लोगों की जान गई। 
विज्ञापन


इस साल की बात करें तो 1 अप्रैल से अब तक सर्पदंश से सात लोगों की जान गई, मछलीशहर तहसील में 3, शाहगंज तहसील में दो, बदलापुर और मड़ियाहूं में एक-एक मौत हुई। घटना पर नजर करें तो बदलापुर में बरैयापुर गांव निवासी निर्मला, शाहगंज में कम्मरपुर में सुदामा, सफीपुर गांव में बृहस्पतिवार सुबह एक रिटायर्ड होमगार्ड फूलचंद, मछलीशहर के रसूलपुर निवासी मालती, मीरपुर की उषा देवी, अमाई के आदर्श की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों पर गौर करें तो जिला चिकित्सालय में एक साल में औसतन 100 से 150 मामले सर्प दंश के आते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Delhi Protest: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग, आजमगढ़ में आजाद पार्टी-भीम आर्मी का प्रदर्शन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़ियाहूं के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार भारती ने बताया कि मड़ियाहूं में 1 जुलाई से 20 जुलाई तक सर्प दंश की 56 घटनाएं हुई हैं। पीड़ित को पांच से 20 वाइल तक सांपों के जहरीले होने के अनुसार एंटी स्नेक वेनम लगाना पड़ता है। 

डॉ. अशोक यादव बताते हैं कि सर्प की दो सौ से अधिक प्रजातियां हैं। इन प्रजातियों में 70 प्रतिशत जहरीले नहीं होते हैं। पूर्वांचल में कोबरा, करैत व वाइपर ही अधिक विषैले हैं। आमतौर पर सर्प बिल, उपले, पुराने घरों में रहते हैं, जिन्हें रोकने के कारगर उपाय नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed