{"_id":"644187aa36d013e39f0c8eb4","slug":"increased-patients-of-diarrhea-and-fever-in-the-hospital-jaunpur-news-c-20-1-163961-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: अस्पताल में डायरिया और बुखार के बढ़े मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: अस्पताल में डायरिया और बुखार के बढ़े मरीज
विज्ञापन
जौनपुर। आसमान में कभी बादल तो कभी धूप के चलते तापमान में उतार चढ़ाव का सिलसिला जारी है। जो आम जनमानस के लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। बावजूद इसके लोग उमस भरी गर्मी से परेशानी हैं। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 18 प्रतिशत रही। गर्मी के चलते जिला अस्पताल में भी मरीजों की भीड़ दिखी। इलाज के लिए 983 मरीज ओपीडी में पहुंचे। इसमें से ज्यादातर डायरिया और बुखार के मरीज थे। चिलचिलाती धूप और लू केथपेड़ों से लोग बेहाल हैं। तपिश से बचने के लिए सड़क के किनारे छांव तलाशते देखे गए। दोपहर के समय पारा 42 पर रहा, जबकि दोपहर बाद आसमान में बादलों के चलते पारे में गिरावट आई।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
लू से बचाव के लिए बरतें सावधानी
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
विज्ञापन
जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव का कहना है कि धूप में निकलते समय शरीर को ढक कर निकलें, हल्के रंग के कॉटन के कपड़े ही पहनें। अचानक ठंडी जगह से गर्म जगह पर न जाएं। ज्यादा से ज्यादा पानी पीना चाहिए। मौसमी फल, फल का रस, दही, मठ्ठा, जीरा छाछ, लस्सी का सेवन करना चाहिए। लू लगने पर तत्काल डॉक्टर को दिखाएं। प्राथमिक उपचार भी करें। गर्म पेय का सेवन कम कर देना चाहिए। प्यास लगने पर नींबू का सेवन करें। सिर पर गमछा अथवा टोपी या फिर हेल्मेट से ढक कर निकलें, जरूरत पड़े तो ओआरएस का घोल भी ले सकते हैं।
जौनपुर। तपती धूम में शहर में कई स्थानों पर जाम लगने से राहगीर हलकान रहे। स्कूली वाहन भी जाम में फंसे रहे। बस में बच्चे पसीने से तरबकर होते रहे। रासमंडल चौक, अटाला मस्जिद, मंडी नसीब खां, कोतवाली, ओलंदगंज, सद्भावना पुल आदि स्थानों पर जाम लगने के कारण राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।