फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Income will be reduced by taxing transactions in bank

बैंक में लेनदेन पर टैक्स लगाने से घटेगा आय

Sat, 31 Oct 2020 11:14 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2020 11:14 PM IST
विज्ञापन
Income will be reduced by taxing transactions in bank
बदलापुर। बैंकों में अब पैसा जमा करने और निकालने पर ग्राहकों को सुविधा शुल्क देना पड़ेगा। बैंक आफ बड़ौदा ने इसकी शुरुआत कर दी है। तय सीमा से ज्यादा बैंकिंग करने पर अलग से शुल्क देना पडेगा। बैंक आफ इंडिया, पीएनबी, इंडियन बैंक और सेंट्रल बैंक भी चार्ज लगाने की तैयारी में हैं। बैंकों में धन निकालने पर लगने वाले इस चार्ज से ग्राहकों में नाराजगी है। बैंक आफ बड़ौदा के प्रबंधक नीलेश दुबे ने बताया कि बैंक आफ बड़ौदा ने चालू खाता, कैश क्रेडिट लिमिट और ओवर ड्राफ्ट एकाउंट से जमा निकासी के अलग और बचत खाते से अलग-अलग शुल्क निर्धारित किया है। यह भार बैंक के 25 हजार खाताधारकों पर पड़ेगा। बचत खाता धारकों के लिए महीने में तीन बार जमा व निकासी नि:शुल्क रखा गया है। चौथी बार जमा करने पर 40 रुपया शुल्क और चौथी बार से पैसा निकालने पर सौ रूपया शुल्क देना होगा। वरिष्ठ नागरिकों को भी कोई छूट नहीं दी गई है। जनधन खाता धारकों को जमा करने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। जबकि निकालने पर सौ रूपया देना होगा। ऋण खाता, कैश क्रेडिट , चालू खाता और ओवर ड्राफ्ट खातों के लिए एक दिन में एक लाख तक जमा नि:शुल्क है। एक लाख से ज्यादा जमा करने पर एक हजार रुपये पर एक रुपये चार्ज ( न्यूनतम पचास रुपये और अधिकतम बीस हजार रुपये), एक महीने में तीन बार पैसा निकालने पर कोई शुल्क नहीं देना होगा। चौथी बार से प्रत्येक निकासी पर 150 रूपये चार्ज देना पडेगा।
विज्ञापन

--एक तरफ जहां अधिक से अधिक लेनदेन बैंक के माध्यम से करने पर बल दिया जा रहा है वहीं दूसरी तरफ लेन देन पर चार्ज लगना समझ से परे है। ऐसे में लोग बैंक खातों से दूरी बनाने लगेंगे। यह नियम लागू होने से लोग नगद लेन देन कम कर देंगे। जिससे बैंकिंग सेवाएं कमजोर होंगी।- दिलीप जायसवाल, व्यवसाई
विज्ञापन

--बैंक यदि लेन देन पर टैक्स ले रही है तो अनुचित नहीं है। परंतु ग्राहकों के लिए सेवा बेहतर होनी चाहिए। ताकि बैंक भी विकास करे और ग्राहक भी संतुष्ट रहें। आज बैंक में ग्राहकों को बहुत परेशान किया जाता है। जिससे लोग बैंक जाने से कतराते हैं।- सुनील चतुर्वेदी व्यवसाई
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed