फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Income tax team raids on residences and establishments of BJP leader and liquor baron

भाजपा नेता व शराब कोरोबारी के आवास व प्रतिष्ठानों पर आयकर टीम का छापा

Thu, 22 Jul 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jul 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Income tax team raids on residences and establishments of BJP leader and liquor baron
शाहगंज। भाजपा नेता और नगर पालिका परिषद शाहगंज के पूर्व चेयरमैन एवं शराब कारोबारी ओमप्रकाश जायसवाल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के ठिकानों पर बृहस्पतिवार को आयकर विभाग ने छापा मारा। सुबह करीब दो दर्जन गाड़ियों के साथ पहुंची आयकर विभाग की टीम ने उनके आवास, होटल, फैक्ट्री समेत अन्य प्रतिष्ठानों पर कागजात, कंप्यूटर, दस्तावेज खंगाले। प्रारंभिक तौर पर करोड़ों की कर चोरी की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

शाहगंज नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश जायसवाल शराब के बड़े कारोबारी हैं। उनके परिवार से जुड़े लोग फैक्ट्री, होटल समेत विभिन्न प्रतिष्ठानों के मालिक हैं। बृहस्पतिवार को सुबह प्रधान आयकर आयुक्त वाराणसी सुनील माथुर के नेतृत्व में वाराणसी, लखनऊ, प्रयागराज और आजमगढ़ की संयुक्त टीम ने तकरीबन दो दर्जन गाड़ियों के साथ पूर्व चेयरमैन के जेसीज चौक स्थित आवास, आजमगढ़ रोड स्थित फॉर्म हाउस, गल्ला मंडी स्थित कार्यालय, सीसी रोड स्थित फ्लोर मिल और उनके परिवार से जुड़े लोगों के होटल फैक्ट्री और अन्य प्रतिष्ठानों पर एक साथ छापा मारा । इस दौरान लोगों के बाहर जाने और बाहर से किसी के अंदर आने पर पाबंदी लगा दी। टीम के सदस्यों ने कंप्यूटर सहित अन्य दस्तावेज खंगाले। । टीम के एक अधिकारी ने पूछने पर बताया कि करोड़ों के लेनदेन में टैक्स चोरी की आशंका है। व्यापक जांच पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। उधर पूर्व चेयरमैन और उनके परिवार के लोगों से संपर्क नहीं हो सका। सूत्रों की मानें तो टीम को उनके फॉर्म हाउस से लाखों रुपये नगदी भी हाथ लगी है। फिलहाल मामले में अधिकारी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं। आयकर टीम की इस कार्रवाई से नगर के व्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन

...
सहारनपुर शराब फैक्ट्री से निकासी में लंबे गोलमाल की चर्चा
आयकर टीम के सुबह आठ बजे पूर्व चेयरमैन के आवास सहित अन्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की जानकारी होते ही नगर में लोग शराब कारोबार में बड़े पैमाने पर धांधली की चर्चा करने लगे। आयकर टीम ने एक ही समय में शराब कारोबारी के जेसीज चौक स्थित आवास, ओपी टॉवर, भादी स्थित फॉर्म हाउस, सीसी रोड स्थित पूर्वांचल फ्लोर मिल, गल्ला मंडी स्थित मिल के कार्यालय और एक संबंधी के आवास पर छापा मारा। इस दौरान शराब कारोबारी एवं भाजपा नेता ओम प्रकाश जायसवाल परिवार सहित फॉर्म हाउस पर मौजूद थे। टीम ने परिवार के सदस्यों सहित संबंधी और कर्मचारियों के मोबाइल और लैपटॉप को कब्जे में ले लिया। वहीं उनकी फ्लोर मिल पर पहुंचकर उसके कागजात के अलावा सभी कर्मचारियों के मोबाइल कब्जे में लिया। टीम में शामिल एक अधिकारी ने 100 करोड़ रुपये से अधिक आयकर चोरी की आशंका जताई। सूत्रों की मानें तो विगत दिनों सहारनपुर शराब फैक्ट्री से शराब की निकासी में लंबा गोलमाल हुआ है, जिसके कारण यह कार्रवाई हो रही है। जबकि खेतासराय के गोला बाजार की करोड़ों की खरीद में भारी स्टांप चोरी की शिकायत वहां के व्यापारियों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृहमंत्री अमित शाह से की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed