फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Income tax department raids continue for second day on Kirti Kunj and Gehana Kothi Jewelery Showroom in jaunpur

जौनपुर: कीर्ति कुंज और गहना कोठी पर आयकर विभाग की छापेमारी जारी, दूसरे दिन दस्तावेजों को खंगाल रही टीम

Tue, 01 Feb 2022 02:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 01 Feb 2022 02:30 PM IST
सार

आयकर विभाग की टीम ने सोमवार की सुबह कीर्ति कुंज और गहना कोठी पर छापा मारा। तभी से लगातार जांच जारी है। टीम के सदस्यों ने जमीन से जुड़े अभिलेख और कंप्यूटर खंगाले हैं।

विज्ञापन
Income tax department raids continue for second day on Kirti Kunj and Gehana Kothi Jewelery Showroom in jaunpur
छापेमारी के दौरान पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आयकर विभाग की गोरखपुर और वाराणसी की टीमों की जौनपुर जिले के ज्वेलरी शोरूम गहना कोठी, कीर्ति कुंज के शोरूम और इनके मालिकों के घरों पर दूसरे दिन भी जांच जारी है। सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे से टीमों की छापेमारी जारी है और अभी भी जरूरी दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं। टीम ने रात भी वहीं गुजारी।

विज्ञापन


आयकर सहायक निदेशक (जांच) गोरखपुर और वाराणसी के अलावा 15 से अधिक गाड़ियों से अधिकारी, कर्मचारी व सुरक्षाकर्मी सोमवार की सुबह साढ़े पांच बजे शहर कोतवाली क्षेत्र में कीर्ति कुंज और गहना कोठी के मालिकों के शोरूम और घर पर पहुंचे थे। चहारसू स्थिति कीर्ति कुंज के मालिक के घर का दरवाजा आधे घंटे बाद खोला गया। इसके बाद टीम अंदर जाकर जांच-पड़ताल में जुट गई थी।

विज्ञापन

उधर रासमंडल स्थित गहना कोठी के मालिक के घर, कोतवाली चौराहे स्थित शोरूम और नखास स्थित शोरूम में टीम ने छापा मारा। टीम के अधिकारियों ने शोरूम बाहर से बंद कर दिया है। कीर्ति कुंज प्रतिष्ठान के मालिक नन्हे लाल वर्मा के दो बेटों को टीम गाड़ी में बैठाकर ले गई।

विज्ञापन

जनपद की पुलिस को दूर रखा
आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई से जनपद की पुलिस को दूर रखा। सुरक्षा के लिए टीम वाराणसी से अपने साथ पुलिस कर्मियों को ले आई थी। हालांकि कार्रवाई लंबी चलने की उम्मीद पर आयकर विभाग की टीम के एक सदस्य ने जनपद की पुलिस से संपर्क किया। आवश्यकता पड़ने पर 40 से अधिक पुलिस कर्मियों की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed