फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the past two months, there have been 11.7% more accidents and 25.9% fewer deaths.

Jaunpur News: दो महीने में 11.7 फीसदी ज्यादा हुए हादसे, 25.9% कम गई लोगों की जान

Wed, 25 Mar 2026 01:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
In the past two months, there have been 11.7% more accidents and 25.9% fewer deaths.
जनपद में रोज ही कहीं न कहीं सड़क दुर्घटना हो रही है। लोगों की हादसे में जान भी जा रही है। औसतन रोजाना 1200 लोगों पर यातायात नियमों के उल्लघंन पर कार्रवाई भी हो रही है। इसके बाद बाद भी हालात नियंत्रण में हैं।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे अधिक दुर्घटना वाले जनपदों में जौनपुर 14वें स्थान पर है। पिछले साल जनवरी में 11वें स्थान पर था।
2025 में जनवरी और फरवरी में सड़क हादसों में कुल 85 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2026 में 63 लोगों की जान सड़क दुर्घटना में गई। इस इस बार मौत के आंकड़े में 25.9 फीसदी कमी आई है।
विज्ञापन

प्रशासन की ओर से सड़क दुर्घटनाओं को 50 फीसदी तक कम करने के लिए अभियान चलाया जा रहा रही है। साथ ही हर महीने आंकड़े भी जारी किया जा रहा है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि 70 फीसदी दुर्घटनाएं मानवीय लापरवाही के कारण होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाओं में 95 फीसदी जान 18 से 40 वर्ष आयु के युवा चालकों की जा रही हैं। प्रदेश में पिछले वर्ष जनवरी और फरवरी माह में 7984 सड़क हादसे हुए।
जबकि इस वर्ष जनवरी-फरवरी में 7928 स्थानों पर दुर्घटनाएं हुई। इनमें पिछले वर्ष जहां 4377 लोगों की दो माह में जान गई थी, वहीं इस बार जनवरी-फरवरी में 4120 लोगों की जान गई। यानी 5.9 फीसदी की मौत के मामले में कमी आई। वहीं, जनपद की बात करें तो जनवरी 2025 के जनवरी-फरवरी माह में 103 सड़क दुर्घटनाएं हुईं।
जबकि 2026 के जनवरी फरवरी में यह आंकड़ा बढ़कर 115 पर पहुंच गया। यानी 11.7 फीसदी अधिक दुर्घटनाएं हुई। हालांकि राहत की बात यह है कि मौत के आंकड़े में 25.9 फीसदी कमी हुई हैं।

एआरटीओ सत्येंद्र सिंह के मुताबिक 2025 की जनवरी और फरवरी में कुल 85 लोगों की मौत हुई थी, जबकि 2026 में 63 लोगों की जान सड़क दुर्घटना में गई। जबकि घायलों की बात करें तो 24 फीसदी की कमी आई थी।
पिछले वर्ष जनवरी-फरवरी में 100 लोग सड़क दुर्घटना में घायल हुए थे। जबकि इस बार 75 लोग ही सड़क दुर्घटना में घायल होकर अस्पताल पहुंचे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed