फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In the marriage ceremony, the people created a ruckus, beat the gharati-barati

शादी समारोह में मनबढ़ों ने मचाया उत्पात, घराती-बराती को पीटा

Wed, 09 Jun 2021 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Jun 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
In the marriage ceremony, the people created a ruckus, beat the gharati-barati
लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बेलवां रामसागर गांव में मंगलवार की रात शादी समारोह में मनबढ़ों ने जमकर बवाल किया। बरातियों-घरातियों की पिटाई की। दूल्हे की गाड़ी को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस पहुंचने पर किसी तरह से शादी की रस्म पूरी हो सकी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

बेलवां रामसागर गांव में रामधारी के घर सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के प्यारेपुर गांव से बरात आई थी। आधी रात के बाद मामूली कहासुनी को लेकर गांव के कुछ मनबढ़ों ने बरातियों पर हमला कर दिया। विरोध करने पर घरातियों की भी पिटाई की। करीब आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। इस दौरान मनबढ़ों ने दूल्हे की गाड़ी सहित कई वाहनों और जयमाल मंडप को क्षतिग्रस्त कर दिया। डरे-सहमे बड़ी संख्या में बराती खिसक लिए। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक योगेंद्र यादव फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे, तब तक उपद्रवी फरार हो चुके थे। पुलिस की मौजूदगी में किसी तरह शादी की रस्म पूरी हो सकी। थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की के पिता रामधारी की तहरीर पर चार नामजद लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed