फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In Mumbai, a woman murdered her husband with her lover, buried the body in the room and got tiles installed

Jaunpur News: मुंबई में प्रेमी के साथ पति की हत्या, कमरे में शव को दफना कर लगवा दी टाइल्स

Wed, 23 Jul 2025 12:18 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 23 Jul 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
In Mumbai, a woman murdered her husband with her lover, buried the body in the room and got tiles installed
बक्शा। मुंबई के नाला सोपारा में प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या के बाद कमरे में शव को दफना कर उसके ऊपर टाइल्स लगवाने का मामला सामने आया है। इतना ही नही कमरे में ही ऊपर से टाइल्स लगवाकर बेड पर महिला आराम से सोती रही। वारदात के कुछ दिन बाद ही महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई। घटना की जानकारी मंगलवार को बक्शा थाना क्षेत्र के अभयचंद पट्टी गांव में परिजनों को हुई तो घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि अभयचंदपट्टी गांव निवासी विजय चौहान की शादी सात वर्ष पहले जफराबाद के हौज निवासी चमन चौहान से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही पति विजय के साथ चमन मुंबई चली गई। यहां वह बेटे की मां बनी। पुत्र अब 5 वर्ष का हो चुका है। मुंबई के नाला सोपारा इलाके में कमरा लेकर वह पति विजय के साथ रहती थी। घर के सामने बिहार के रहने वाले मोनू प्रजापति से चमन को प्यार हो गया। उधर चमन का पति विजय ड्यूटी के दौरान ओवर टाइम भी करता था। पति-पत्नी के बीच किसी दिन जमकर विवाद हुआ तो प्रेमी मोनू और चमन ने मिलकर विजय को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। मौका देखकर पति पत्नी ने एक दिन विजय को तीन टुकड़ों में काटकर कमरे में ही दफन कर ऊपर से टाइल्स लगा दिया। इतना ही नहीं उसी टाइल्स के ऊपर बेड रख चमन और उसका प्रेमी मोनू सोते रहे।
विज्ञापन

मुंबई में रहता था विजय का छोटा भाई
मुंबई में ही दूसरी जगह रह रहा विजय का छोटे भाई अखिलेश चाैहान जब अपने भाई का खोजबीन शुरू की तो दोनों चमन अपने प्रेमी मोनू और बेटे के साथ भाग गई। भाई को शक होने पर वह सोमवार को रूम पर पहुंचा। शक होने पर रूम में लगे टाइल्स हटाया तो भाई का शव तीन टुकड़ों में मिला। सूचना पर पहुंची मुंबई पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 दिन पहले का लग रहा है मामला
बक्शा थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि विजय का शव करीब 15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। उधर घटना की सूचना पर परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन मामले की सूचना लेकर थाना पर आए थे, उन्हें बता दिया गया है कि जिस जगह घटना हुई हैं, वहीं पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed