फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In mass marriage, 501 couples took seven rounds amidst chanting of Vedic mantras.

Jaunpur News: सामूहिक विवाह में 501 जोड़ों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच लिए सात फेरे

Sun, 18 Feb 2024 12:19 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 18 Feb 2024 12:19 AM IST
विज्ञापन
In mass marriage, 501 couples took seven rounds amidst chanting of Vedic mantras.
शाहगंज। रामलीला मैदान में दो दिवसीय शाहगंज महोत्सव शनिवार को शुरू हुआ। पहले दिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 501 जोड़ों का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सामाजिक रीति-रिवाज से विवाह संपन्न हुआ। वर-वधुओं ने सात फेरे लेकर एक-दूसरे के साथ जीवन व्यतीत करने का वचन लिया। समाज कल्याण विभाग के तत्वावधान में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह में सभी वर-वधुओं को परिधान, उपहार सामग्री व विवाह प्रमाणपत्र प्रदान किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि पूर्व सांसद हरिवंश सिंह, विधायक रमेश सिंह, सोंधी ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अजय सिंह, सुइथाकला ब्लाक प्रमुख के प्रतिनिधि उमेश चंद्र तिवारी, खुटहन ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव ने पुष्प वर्षा कर नव दंपती के सुखमय जीवन की मंगल कामना की। पूर्व सांसद हरिवंश सिंह ने नवविवाहित वर-वधुओं को सीता-राम और राधा-कृष्ण की तरह जीवन व्यतीत करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के ऐसे लोग जो अपने पुत्र-पुत्री का धूमधाम से विवाह नहीं कर पाते थे, उनके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सामूहिक कन्या विवाह योजना शुरू कर अच्छा प्रयास किया है। समारोह में मुस्लिम जोड़ों का मौलवी ने निकाह कराया। विधायक रमेश सिंह ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


40 विभागों के लगाए गए स्टॉल :-

शाहगंज। रामलीला मैदान में 17 व 18 फरवरी को आयोजित शाहगंज महोत्सव के पहले दिन शनिवार को विभिन्न विभागों की ओर से स्टाल लगाकर लोगोंं को योजनाओं की जानकारी दी गई। स्टाल के नोडल अधिकारी जिला विकास अधिकारी विजय यादव व अपर जिला पंचायत राज अधिकारी नत्थूलाल स्टाल का चक्रमण कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


चाक-चौबंद रही पुलिस व्यवस्था

शाहगंज। महोत्सव के दो दिवसीय कार्यक्रम के मद्देनजर नगर के चप्पे-चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर रही। समूचे नगर में क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान व प्रभारी निरीक्षक तारकेश्वर राय चक्रमण करते रहे। सुरक्षा को देखते हुए एक प्लाटून पीएसी चक्रमण करती रही। शाहगंज सर्किल की पुलिस के साथ पीएसी भी तैनात रही। नगर के जेसीज चौक से रेलवे फाटक से रामलीला मैदान की तरफ आने वाले रास्ते पर पुलिस बैरिकेडिंग कर रोक दिया गया था। खुटहन रोड स्थित क्षेत्राधिकारी आवास के समीप पुलिया बैरिकेडिंग कर आवागमन बंद कर दिया गया था।
मंच पर कलाकारों ने बिखेरा जलवा
शाहगंज। सामूहिक विवाह के दौरान मंच पर शिक्षा क्षेत्र के कलाकारों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम कर अपना जलवा बिखेरा। गाजीपुर से आए धोबिया नाट्य कलाकार ने जमीन स्तर पर सामूहिक विवाह में अपना जलवा बिखेरा। मुख्य अतिथि हरिवंश सिंह ने सभी कलाकारों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

यह दी गई सामग्री
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में समाज कल्याण विभाग द्वारा 35 हजार की धनराशि व 10 हजार के जेवरात समेत छह हजार रुपये समारोह के लिए दिया जाता है। कुल मिलाकर 51 हजार की धनराशि समाज कल्याण विभाग द्वारा नव दंपती को दिया जाता है। यह जानकारी समाज कल्याण अधिकारी नीरज कुमार ने दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed