फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In many areas of the city, there is no electricity throughout the day, people are upset

शहर के कई इलाकों में दिनभर गुल रही बिजली,लोग परेशान

Wed, 27 Jul 2022 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jul 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
In many areas of the city, there is no electricity throughout the day, people are upset
जौनपुर। नईगंज पावर हाउस से बिना पूर्व सूचना बुधवार को बिजली काट दी गई। इससे शहर के आधा दर्जन इलाकों के लोग पूरे दिन गर्मी और उमस से बिलबिला उठे। सुबह दस बजे से गुल बिजली शाम साढ़े छह बजे के बाद ही बहाल हुई। बिजली विभाग ने इस बारे में बताया कि सड़कों के किनारे से बिजली के पोल को शिफ्ट करने का काम चल रहा है। किंतु इस बारे में पूर्व सूचना देने की बात पर बिजलीकर्मी खामोश हो गए। शहर के अलावा ग्रामीण इलाकों में भी इस दिन बिजली कटौती ने लोगों को परेशान किया। मछलीशहर, नेवढि़या और केराकत के कई इलाकों में मंगलवार रात भर बिजली गुल रही।
विज्ञापन

नईगंज पावर हाउस से नईगंज, कलीचाबाद, तारापुर कॉलोनी, सहकारी कॉलोनी, ओलदंगज, कालीकुत्ती, रुटहट्टा आदि इलाकों में आपूर्ति होती है। लेकिन, बुधवार की सुबह 10 बजे ही इन इलाकों की बिजली गुल हो गई। इससे गर्मी और उमस से लोग बेहाल हो गए। यह स्थिति पूरे दिन बनी रही। हालांकि दोपहर बाद तीन बजे कुछ मिनट के लिए बिजली आई और चली गई। साढ़े पांच बजे फिर कुछ मिनट के लिए बिजली आई और पंखा डुलाकर चली गई। इसके बाद आपूर्ति शाम साढ़े छह बजे के बाद ही बहाल हुई। बिना कारण बताए और पूर्व सूचना बिजली काटे जाने से लोगों में गुस्सा रहा। लोगों ने कहा कि बिजलीकर्मियों को लोग फोन लगाते रहे लेकिन किसी नहीं नहीं उठाया। किसी ने उठाया तो बस इतना ही कहा काम चल रहा है।
विज्ञापन

शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। मछलीशहर: विद्युत उपकेंद्र के जमालपुर फीडर पर पेड़ की डाल टूटकर गिर जाने से मंगलवार रात भर आपूर्ति बंद रही। बरईपार : बरईपार फीडर से जुड़े गांव में दिन में बिजली कटौती से लोग जहां धान की रोपाई के लिए परेशान हैं वही रात में कटौती से लोगों की नींद पूरी नहीं हो पा रही। केराकत: क्षेत्र में सात-आठ घंटे भी बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सीझवारा निवासी राजन यादव ने बताया कि धान की रोपाई सहित खेती के सभी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। यहां तक कि मोबाइल चार्ज नहीं कर पा रहे हैं। जफराबाद: क्षेत्र में ताबड़तोड़ बिजली कटौती से लोग आजिज आ गए हैं। शाहबडेपुर तथा जगदीशपुर (शिवपुर) उपकेंद्र से आपूर्ति होती है। एक दिन पहले पूरे दिन बिजली नहीं थी। कबीरुद्दीनपुर विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र के गांवों में जमकर बिजली कटौती की जा रही है। बदलापुर: विद्युत उपकेंद्र उसरा बाजार से जबरदस्त कटौती की जा रही है। नगर पंचायत बदलापुर की विद्युत आपूर्ति ग्रामीण सिंगरामऊ फीडर से कराई जा रही है। नेवढि़या: नेवढि़या विद्युत उपकेंद्र से सैकड़ों गांवों में आपूर्ति की जाती है। मंगलवार को पूरी रात बिजली गुल थी, जिससे उपभोक्ताओं को पूरी रात जागकर बिताना पड़ा। सिकरारा: विद्युत उपकेंद्र से जुड़े गांवों में कभी भी लगातार एक घंटे बिजली नहीं मिलती। बिजली कर्मी कभी सुधार की बात तो कभी ओवरलोड की बात कहकर पल्ला झाड़ लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed