फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In Jaunpur, youth was under stress due to pressure from borrowers, committed suicide by shooting from a gun.

जौनपुर : कर्जदारों के दबाव से युवक तनाव में था, तमंचे से गोली मारकर कर ली आत्महत्या

Wed, 05 May 2021 07:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 05 May 2021 07:12 PM IST
सार

10 दिन पहले पिता की हुई थी हार्ट अटैक से मौत, सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरही गांव का मामला

विज्ञापन
In Jaunpur, youth was under stress due to pressure from borrowers, committed suicide by shooting from a gun.
demo pic - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र के अतरही गांव में बुधवार सुबह युवक ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। युवक के पिता की दस दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी और वह कर्ज के तले दबा था, जिससे तनाव में था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक ने जिस असलहे से गोली मारी थी, पुलिस ने उसे भी कब्जे में ले लिया है। 

विज्ञापन


अतरही गांव निवासी मोहम्मद सलीम (30) पुत्र स्व. मोहम्मद हाशिम बुधवार सुबह अपने मकान की छत पर गए। थोड़ी देर बाद ही गोली चलने की आवाज सुनकर परिवार के लोग दौड़कर छत पर पहुंचे तो सलीम छटपटा रहे थे। घरवाले उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे, कि उनकी मौत हो गई। सलीम किसानों से गल्ला खरीदकर बेचते थे। उनके पिता की दस दिन पहले हार्ट अटैक से मौत हो गई थी। उधर, पिता की मौत और इधर कर्ज चुकाने के दबाव से वह काफी तनाव में थे।

विज्ञापन

पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक बुधवार को सुबह भी कुछ लोग घर पर आए थे और कर्ज चुकाने का दबाव बना रहे थे। इसके बाद वह छत पर गए, वहां कनपटी पर गोली मार ली। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा जगदीश कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि जिस असलहे से युवक ने आत्महत्या की है, उसे भी कब्जे में ले लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed