फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   in jaunpur woman died due to fire

संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत

Sat, 23 May 2020 07:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 07:24 PM IST
विज्ञापन
in jaunpur woman died due to fire
बक्शा। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव में शुक्रवार की शाम करीब साढ़े सात बजे संदिग्ध परिस्थितियों में झुलसकर विवाहिता की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का कहना है कि जलती हुई ढिबरी ऊपर गिरने से हादसा हुआ।
विज्ञापन

बीबीपुर गांव निवासी प्रमोद कुमार प्रजापति की पत्नी आरती प्रजापति (27) शनिवार की शाम घर में अचानक चीखने चिल्लाने लगी। शोर सुनकर आस पास के लोग और परिजन अंदर गए तो वह जल रही थी। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई लेकिन तबतक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के परिजनों का कहना है कि वह जलती हुई ढिबरी लेकर एक कमरे से दूसरे कमरे में जा रही थी उसी दौरान ढिबरी उसके ऊपर गिर पड़ी, झुलसने से उसकी मौत हो गई। हालांकि मृतका के मायके वालों की ओर से पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed