{"_id":"62372dd8f727567610739f89","slug":"in-jaunpur-bjp-leader-was-beaten-up-by-entering-the-house-in-an-election-rivalry","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुरः चुनावी रंजिश में घर में घुसकर भाजपा नेता की पिटाई, पुलिस के कार्रवाई न करने से भाजपाइयों में नाराजगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुरः चुनावी रंजिश में घर में घुसकर भाजपा नेता की पिटाई, पुलिस के कार्रवाई न करने से भाजपाइयों में नाराजगी
Sun, 20 Mar 2022 07:06 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: उत्पल कांत
Updated Sun, 20 Mar 2022 07:06 PM IST
सार
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष ने घटना की सूचना थानागद्दी चौकी पुलिस को दी लेकिन घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
जौनपुर में केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुआनी गांव में शनिवार की रात चुनावी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है।
विज्ञापन
भाजपा अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष दिनेश सरोज की चुनावी रंजिश में शनिवार रात गांव के दबंगों ने घर में घुस कर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। दिनेश सरोज ने बताया कि इसकी सूचना थानागद्दी चौकी पुलिस को दी लेकिन उसने घटना को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ित ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
थानागद्दी चौकी प्रभारी संतोष यादव का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। इसके पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।