फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In Jaunpur BJP leader was beaten up by entering the house in an election rivalry.

जौनपुरः  चुनावी रंजिश में घर में घुसकर भाजपा नेता की पिटाई, पुलिस के कार्रवाई न करने से भाजपाइयों में नाराजगी 

Sun, 20 Mar 2022 07:06 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 20 Mar 2022 07:06 PM IST
सार

भाजपा अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष ने घटना की सूचना थानागद्दी चौकी पुलिस को दी लेकिन घटना को गंभीरता से नहीं लिया गया।

विज्ञापन
In Jaunpur BJP leader was beaten up by entering the house in an election rivalry.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जौनपुर में  केराकत कोतवाली क्षेत्र के कनुआनी गांव में शनिवार की रात चुनावी रंजिश में दबंगों ने घर में घुसकर भाजपा नेता की जमकर पिटाई कर दी। तहरीर देने के बाद भी पुलिस के कार्रवाई न करने से भाजपा कार्यकर्ताओं में नाराजगी है। 

विज्ञापन


 भाजपा अनुसूचित मोर्चा के थानागद्दी मंडल अध्यक्ष दिनेश सरोज की चुनावी रंजिश में शनिवार रात गांव के दबंगों ने घर में घुस कर पिटाई कर दी। इससे वह घायल हो गए। दिनेश सरोज ने बताया कि इसकी सूचना थानागद्दी चौकी पुलिस को दी लेकिन उसने घटना को गंभीरता से नहीं लिया।
विज्ञापन


इसके बाद पीड़ित ने भाजपा के जिला पदाधिकारियों को घटना की जानकारी दी। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह का कहना है कार्यकर्ता और पदाधिकारियों के खिलाफ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


थानागद्दी चौकी प्रभारी संतोष यादव का कहना है कि मामला आपसी विवाद का है। इसके पहले भी दोनों पक्षों में विवाद हुआ था। दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed