फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In a tenancy dispute, a father and his two sons were killed by smashing their heads with a hammer and rod

Jaunpur News: किरायेदारी के विवाद में पिता और दो बेटों की हथौड़े व रॉड से सिर कूंच कर हत्या

Tue, 27 May 2025 12:17 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 May 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
In a tenancy dispute, a father and his two sons were killed by smashing their heads with a hammer and rod
सिरकोनी (जौनपुर)। कचगांव अंडरपास के पास रविवार की रात किरायेदारी के विवाद में पिता और उसके दो पुत्रों की हथौड़े व रॉड से सिर कूंच कर हत्या कर दी गई। घटना से गुस्साए परिजनों और रिश्तेदारों ने हंगामा कर हाईवे जाम करने की तीन बार कोशिश की मगर पुलिस अधिकारियों ने समझाकर शांत करा दिया। पुलिस ने घटनास्थल से हथौड़ा और रॉड बरामद किए हैं। वहीं, बड़े बेटे की पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पलटू राम नागर, उनके बेटे गोलू, दामाद नागमणि और अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। सुबह करीब 11 बजे तक एडीजी वाराणसी पीयूष मोर्डिया व डीआईजी वैभव कृष्ण घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसपी डॉ. कौस्तुभ कुमार ने बताया कि आरोपी पलटू राम और नागमणि को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोलू पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इस मामले में लापरवाही बरतने पर जफराबाद थानाध्यक्ष जयप्रकाश यादव, हल्का प्रभारी धनुषधारी पांडेय और सिपाही रामनरेश को निलंबित किया गया है। घटना के खुलासे के लिए पुलिस की आठ टीमें गठित की गई हैं। इमलो क्षेत्र के गांव महमदपुर कांध निवासी लालजी (55) का नेवादा अंडरपास के समीप लालजी भइया इंजीनियरिंग व इलेक्ट्रिकल्स के नाम से कारखाना है। यहां पर वह वेल्डिंग और जेसीबी की मरम्मत का काम करते थे। दोनों बेटे गुड्डू (33) और यादवीर (25) भी काम में सहयोग करते थे। कारखाने में जल निगम की पाइपों पर चूड़ी पेरने का भी काम होता है। पुलिस के अनुसार, लालजी रविवार को जौनपुर गए थे। वहां से काम निपटाने के बाद शाम करीब 5 बजे वह कारखाना पहुंच गए। इसके बाद वह यादवीर और गुड्डू के साथ काम में जुट गए। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर गुड्डू की पत्नी सरिता देवी ने पति, ससुर और देवर के मोबाइल पर फोन किया। लेकिन तीनों के फोन नहीं उठे। इसके बाद सरिता देवी ने अपने भाई देवेंद्र कुमार निवासी खरौरा को फोन कर तीनों लोगों का पता लगाने के लिए कहा। देवेंद्र ने कहा, वह सुबह कारखाने पर जाकर पता कर लेगा कि आखिरकार रात में वे लोग घर क्यों नहीं गए।सुबह करीब 5 बजे देवेंद्र कारखाने पहुंचे तो वहां का दृश्य देखकर घबरा गए। भागकर बाहर खड़े एक व्यक्ति को बताया। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी। करीब छह बजे पुलिस मौके पर पहुंची। अंदर कमरे में जाकर देखा तो कमरे में लालजी, यादवीर व गुड्डू की लाशें पड़ी थीं। सीओ सिटी देवेश सिंह, थानाध्यक्ष लाइन बाजार सतीश सिंह, थानाध्यक्ष जफराबाद जय प्रकाश यादव ने भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। जांच में पता चला कि हमलावर वारदात के बाद सीसीटीवी की डीवीआर भी उखाड़ ले गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर भारी पुलिस लगा दी गई। इधर, शाम 7:30 बजे तीनों शवों का शहर के रामघाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। मुखाग्नि लालजी के तीसरे बेटे जिलाजीत ने दी। जिलाजीत एक साल से जेल में बंद था। उसे अंतिम संस्कार के लिए पैरोल पर बाहर लाया गया था।
विज्ञापन

कोर्ट में चल रहा किरायेदारी का विवाद-लालजी वर्ष 2018 में पलटू राम के मकान में अपना कारखाना चलाते थे। किरायेदारी को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। मामला कोर्ट में चल रहा है। पलटू राम की बेटी के साथ लालजी के बेटे गुड्डू का प्रेम प्रसंग था। पिछले साल वह उसे भगा ले गया था। इस मामले में गुड्डू पर मुकदमा भी दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

. जफराबाद के बाईपास नेवादा के पास एक कारखाने में पिता व उनके दो पुत्रों की हत्या की गई। इनके सिर पर किसी भारी वस्तु से हमला किया गया है। इनका कुछ लोगों से किरायेदारी को लेकर विवाद चल रहा था। धारदार हथियार का प्रयोग नहीं किया गया है। पुलिस की आठ टीमों का गठन किया गया है। - डॉ. कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed