फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In a dispute over overtaking, five youths chased and shot an auto driver

Jaunpur News: ओवरटेक के विवाद में पांच युवकों ने ऑटो चालक को दौड़ाकर मारी गोली

Thu, 29 May 2025 11:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 May 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
In a dispute over overtaking, five youths chased and shot an auto driver
केराकत। केराकत के बाईपास मार्ग पर बृहस्पतिवार की शाम उस समय सनसनी फैल गई जब बाइक सवार पांच युवकों ने एक ऑटो चालक को दौड़ाकर गोली मार दी। यह वारदात कोतवाली से महज 200 मीटर की दूरी पर जंगली टेलर्स की दुकान के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनबढ़ों ने करीब कई राउंड फायरिंग कर गोलियां तड़तड़ाईं। इससे इलाके में अफरातफरी मच गई। वारदात के बाद हमलावर केराकत नगर की तरफ भाग गए। मौके पर चार थानों की पुलिस पहुंच गई है। एसपी सिटी आषुष श्रीवास्तव भी घटनास्थल पर पहुंच चुके थे। मामले में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार ऑटो चालक प्रदीप कुमार यादव निवासी चेवार का अंग्रेजी शराब की दुकान के पास ओवरटेक को लेकर कुछ युवकों से विवाद हो गया था। इसके बाद आरोपी युवकों ने अपने साथियों को बुला लिया। बड़ी संख्या में युवकों का आता देख प्रदीप ऑटो लेकर भागने लगा। बदमाशों ने पीछा करते हुए बाईपास रोड पर प्रदीप पर गोली चला दी, जिससे उसके बाएं कंधे और दाहिने हाथ व सीने को गोली छूते हुए निकल गई। वहीं ऑटो में सवार दूसरा युवक मिंटू यादव निवासी पूरनपुर अपनी जान बचाकर एक दुकान में घुस गया लेकिन बदमाशों ने उसे पकड़कर पीट दिया। मिंटू यादव का आरोप है कि बदमाशों ने उसकी सोने की चेन और अंगूठी भी छीन ली। पुलिस घायल प्रदीप को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। वहां चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। इससे चौराहे पर भीड़भाड़ वाले इलाके में फायरिंग से दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल-केराकत। ऑटो चालक प्रदीप यादव पर हुई गोलीबारी की घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। चश्मदीदों द्वारा मौके पर बनाए गए इस वीडियो में फायरिंग के बाद मची अफरा-तफरी, लोगों की चीख-पुकार और घायल की हालत साफ देखी जा रही है। वीडियो सामने आने के बाद घटना ने और अधिक तूल पकड़ लिया है। इस तरह की घटना से स्थानीय प्रशासन और पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोग घटना की निंदा कर रहे हैं। पुलिस सक्रियता दिखाते हुए 4-5 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोली चलने के बाद दो घंटे प्रभावित रहा यातायात, बंद रहीं दुकानें-केराकत। बेखौफ बदमाशों द्वारा ऑटो चालक प्रदीप यादव को सरेराह गोली मारने की घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना स्थल बाईपास मार्ग पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा। इससे राहगीरों व स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। दहशतवश दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर दीं और मौके से हट गए। अचानक हुई इस वारदात से पूरा इलाका सहमा हुआ नजर आया और आम जनमानस में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस के देर से पहुंचने और घटना स्थल के नजदीक थाने होने के बावजूद ऐसी गंभीर घटना का होना सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।


कई राउंड नहीं सिर्फ एक बार फायरिंग हुई है। इसमें 315 बोर के असलहे से निकली गोली के छर्रे से शरीर के तीन हिस्सों में ऑटो चालक घायल हुआ है। ऑटो चालक प्रदीप का केराकत के मनोज सोनकर व उसके तीन अन्य साथियों के साथ ओवरटेक करने को लेकर विवाद हुआ था। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बदमाशों को जल्द पकड़ा लिया जाएगा।- डॉ.कौस्तुभ कुमार, पुलिस अधीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed