फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   In 2029, the new power of 'half the population' will be seen with 273 women MPs

Jaunpur News: 2029 में 273 महिला सांसदों के साथ दिखेगी ‘आधी आबादी’ की नई शक्ति

Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
In 2029, the new power of 'half the population' will be seen with 273 women MPs
पत्रकारों से बातचीत करतीं राज्यसभा सदस्य सीमा द्विवेदी। संवाद - फोटो : बहराइच के गल्ला मंडी में गेहूं क्रय केंद्र पर हो रही तौल।
जौनपुर। राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने सोमवार को लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले में पत्रकारों से वार्ता करते हुए शक्ति वंदन अधिनियम को महिला सशक्तीकरण की नई दिशा बताया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार महिलाओं को राजनीति की मुख्यधारा में लाने के लिए प्रतिबद्ध है और 2029 के लोकसभा चुनावों में 33 प्रतिशत आरक्षण सुनिश्चित करने के लिए खाका तैयार कर लिया गया है। सांसद ने बताया कि आगामी 16 से 18 अप्रैल तक अधिनियम की तकनीकी बाधाएं दूर की जाएंगी। नए प्रस्ताव के तहत लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816 करने की योजना है, जिसमें महिलाओं के लिए 273 सीटें आरक्षित होंगी। विशेष बात यह है कि 2027 की जनगणना की प्रतीक्षा किए बिना, 2011 के आंकड़ों के आधार पर ही परिसीमन की प्रक्रिया शुरू करने पर विचार हो रहा है, ताकि 2029 में आरक्षण का लाभ मिल सके। सांसद ने अपील की कि मातृ शक्ति इस अभियान से जुड़कर विकसित भारत के संकल्प को साकार करें। उन्होंने विपक्षी दलों से दलगत राजनीति से ऊपर उठकर इस ऐतिहासिक कदम का समर्थन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed