{"_id":"67bb6cb59de26e1d950e9087","slug":"important-trains-canceled-till-28-tickets-worth-649-lakh-refunded-jaunpur-news-c-193-1-jon1002-130188-2025-02-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: महत्वपूर्ण ट्रेनें 28 तक रद्द\n 6.49 लाख के टिकट वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: महत्वपूर्ण ट्रेनें 28 तक रद्द 6.49 लाख के टिकट वापस
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर जंक्शन से होकर मुंबई, सुरत, छपरा, प्रयागराज, रायबरेली जाने वाली पांच जोड़ी ट्रेनें 28 फरवरी तक रद्द हैं। इससे यात्रियों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
यात्री स्टेशनों पर पहुंच कर टिकट रद्द कर निराश होकर लौट जा रहे हैं। जौनपुर जंक्शन पर 16 दिन में यात्रियों ने कुल 983 टिकट रद्द किया है। इसकी कुल कीमत 6 लाख 49 हजार 710 रुपये हैं।
जौनपुर से गुजरने वाली पांच जोड़ी ट्रेनें 18 फरवरी से 28 फरवरी तक रद्द कर दी गईं हैं। ये अब एक मार्च को ही बहाल हो पाएगी। ट्रेनों के रद्द होने से यात्रियों की मुश्किलें भी बढ़नी शुरू हो गई हैं। ऐसे में जिन यात्रियों ने पहले से टिकट बुक कराया है वे आरक्षण काउंटर पर पहुंचकर टिकट रद्द करा रहे है। रविवार को भी पूछताछ केंद्र पर ट्रेनों के बारे में जानने के लिए यात्रियों की भीड़ लगी रही। काफी संख्या में यात्री स्टेशन से वापस जाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन
यात्रियों के पास केवल एक विकल्प है। रविवार को स्टेशन पर पहुंचे अलीगंज निवासी यात्री राजकुमार गुप्ता, सुमन गुप्ता, प्रियांशू ने बताया है कि मुंबई जाने के लिए गोदान एक्सप्रेस का कंफर्म टिकट लिया था ।
ट्रेन रद्द होने की जानकारी होने पर टिकट रद्द करा कर अब वापस लौटना पड़ रहा है। नौपेडवा निवासी राजेश कुमार यादव ने बताया कि प्रयागराज जाना था एजे पैंसेजर रद्द होने से अब बस का सहारा लेना पड़ेगा। जौनपुर आरक्षण प्रभारी सुनील मिश्रा ने बताया कि जौनपुर जंक्शन पर 16 दिन में यात्रियों ने कुल 983 टिकट रद्द किया है। इसकी कुल कीमत 6 लाख 49 हजार 710 रुपये हैं। इसमें 416 रिजर्वेशन टिकट रद्द हुए हैं।
इनसे करीब चार लाख 98 हजार 875 धनराशि रिफंड किए गए है। वहीं 567 जनरल टिकट यात्रियों ने रद्द किया है, जिसकी कीमत एक लाख 50 हजार 835 रेलवे की ओर से वापस किया गया है।