{"_id":"6a5d2997b1d84d040b0ba481","slug":"imam-hussains-martyrdom-kept-humanity-and-islam-alive-maulana-babar-jaunpur-news-c-193-1-svns1025-159309-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमाम हुसैन की शहादत ने इन्सानियत व इस्लाम को जिंदा रखा : मौलाना बाबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इमाम हुसैन की शहादत ने इन्सानियत व इस्लाम को जिंदा रखा : मौलाना बाबर
विज्ञापन
जौनपुर शहर के कल्लू के इमामबाड़े में नौहा पढ़ती हुई अंजुमन। स्रोत-नागरिक
जौनपुर। इमामबाड़ा कल्लू मरहूम में शनिवार को अंजुमन तंजीमें अजाये हुसैन की ऑल इंडिया तरही शब्बेदारी का 28वां दौर शुरू हुआ। शब्बेदारी में देश की 20 मातमी अंजुमनों ने नौहा मातम कर कर्बला के शहीदों को नजराने अकीदत पेश किया।
रविवार को अलविदाई मजलिस के बाद शबीहे ताबूत अलम व जुल्जनाह निकाला गया। शनिवार की रात शब्बेदारी का आगाज़ तिलावते कलाम पाक से नवाब जैदी ने किया। सोजखानी गौहर अली जैदी व उनके हमनवा ने पढ़ी।
प्रयागराज के मौलाना बाबर नदीम ने कहा कि आज पूरी दुनिया में हजरत इमाम हुसैन व उनके 71 साथियों की शहादत पर नजराने अकीदत पेश करते हैं। तंजीम के पदाधिकारी तहसीन शाहिद सभासद ने बताया कि अंजुमन मासूमिया फैजाबाद, अंजुमन ज़ैनुल एबा रायबरेली अंजुमन रिजविया हसनपुर सुल्तानपुर, गुनचे नासिरुल अजा बड़ागांव, अंजुमन आबिदिया बनारस, अंजुमन जीनत ए इस्लाम मुस्तफाबाद जलालपुर, मजलूमिया प्रयागराज की अंजुमनें नौहा मातम करेंगी।
विज्ञापन
इस मौके पर हसीन अहमद खां बाबू, सैयद अहसन अब्बास नकवी, मास्टर वसीम हैदर कर्बलाई, वसीम हैदर खां पप्पू, आमिर शारिक मुंबई, रेयाज़ हैदर बालम, बशीर खां, अंजुम सईद, मिर्जा अहमद मेहंदी बन्नू आदि मौजूद रहे। आभार अध्यक्ष शौकत अली मुन्ना व कन्वीनर सकलैन अहमद खां, तहसीन शाहिद ने प्रकट किया।