फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Imagine a country without a constitution not possible

बगैर संविधान देश की कल्पना संभव नहीं

Fri, 27 Nov 2015 12:32 AM IST
जौनपुर ब्यूराे
जौनपुर ब्यूराे Updated Fri, 27 Nov 2015 12:32 AM IST
विज्ञापन
Imagine a country without a constitution not possible
विधि दिवस के अवसर पर गुरुवार को शिवानी गौरव मेमोरियल लॉ कालेज भारती नगर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में जनपद न्यायाधीश लुकमानुल हक के निर्देशन में गोष्ठी हुई।
विज्ञापन


गोष्ठी का शुभारंभ सिविल जज सीनियर डिविजन राजीव कुमार पालीवाल ने सरस्वती प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर किया। गोष्ठी में उन्होंने कहा कि संविधान के बिना समाज एवं देश की कल्पना भी नही की जा सकती।
विज्ञापन


भारत का संविधान दुनिया में सबसे विशाल एवं अद्भुत है। विधि दिवस के मौके पर हमें चाहिए की विधिक जानकारी ग्रामीण अंचलों के लोगों को भी दें, जिससें लोग शोषण आदि से बच सके एवं नारी शक्ति का विकास हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


डा. दिलीप कुमार सिंह संधिकर्ता ने कहा कि संविधान ही वह सर्वोच्च संस्था है जिसके अनुसार देश की सम्पूर्ण व्यवस्था संचालित होती है। भारत का संविधान लचीला एवं कठोर तथा लोकतन्त्रात्मक, गणतान्त्रिक व्यवस्था का अद्भुत मिश्रण है।

 इस मौके पर धनंजय कुमार मिश्र, सुघांशु शेखर उपाध्याय, मंयक जायसवाल, देवेन्द्र कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता बीडी सिंह, मंजू शास्त्री, डा. अरूण प्रताप यादव, माता प्रसाद आदि ने विधि दिवस पर विस्तार से प्रकाश डाला।

गोष्ठी के आयोजन में प्राचार्या डा. कविता सिंह का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर 12 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में बताया गया। गोष्ठी में रामजी मौर्या, दीनानाथ राम, दमयन्ती सिंह, आशुतोष मिश्रा, अवधेश मिश्रा सहित कालेज के प्रवक्ता एवं छात्रगण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहें।   
उधर, होली चाइल्ड स्कूल और एसएस पब्लिक स्कूल  में संविधान दिवस मनाया गया। होली चाइल्ड स्कूल में प्रधानाचार्य नीलम सिंह ने बच्चों को संविधान की जानकारी दी।  निबंध और पोस्टर प्रतियोगिता भी हुईा।


संचालन प्रियांशी ने किया। एसएस पब्लिक स्कूल में संविधान दिवस मनाया गया। प्रधानाचार्य मधुलिका सिंह ने संविधान के बारे में बताया। इस मौके पर एकता और अखंडता विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विश्वेत सिंह ने नागरिक के कर्तव्य  की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed