फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Illegal liquor business was going on at the instigation of officers

अफसरों की शह पर चल रहा था अवैध शराब का धंधा

Mon, 13 Apr 2020 06:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 13 Apr 2020 06:27 PM IST
विज्ञापन
Illegal liquor business was going on at the instigation of officers
जौनपुर। शहर के मध्य पंजाबी मार्केट में रविवार की शाम अवैध शराब बिक्री का मामला उजागर होने के बाद पुलिस-प्रशासन के अफसरों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। कोतवाली पहुंची क्षेत्र की महिलाओं ने सरेआम लंबे समय से यह धंधा चलते रहने का दावा किया। महिलाओं का कहना था कि जिस घर से शराब की बरामदगी हुई है, वहां जिले के कई अफसरों की आवाजाही थी। इस कारण वहां कोई कार्रवाई नहीं होती थी। अवैध धंधे के कारण उनका जीना दुश्वार हो गया था। विवश होकर उन्हें उच्चाधिकारियों तक शिकायत करनी पड़ी।
विज्ञापन

लॉक डाउन लागू होने के बाद से जिले में शराब की दुकानें बंद हो चुकी हैं। पंजाबी मार्केट में एक स्थान पर अवैध शराब की बेधड़क बिक्री चल रही थी। इसी के ठीक बगल में जरूरतमंदों के लिए लंगर की भी व्यवस्था की गई है। रविवार की शाम पुलिस ने छापा मारकर मौके से भाजपा नेता मनीष सेठी के पुत्र मयंक उर्फ मानिक सेठी को शराब बेचते पकड़ा। घर के अंदर से शराब की दो पेटियां भी बरामद की। पुलिस उसे लेकर कोतवाली पहुंची तो कई रसूखदारों के फोन घनघनाने लगे। मामला सत्ताधारी दल से जुड़ा होने के कारण काफी देर तक पुलिस भी असमंजस में रही। हालांकि बाद में मोहल्ले की महिलाओं के कोतवाली पहुंचने के बाद दबाव में आरोपी युवक पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया। महिलाओं का कहना था कि शराब बिक्री के अवैध धंधे से मोहल्ले का माहौल खराब हो रहा है। उन्होंने कई बार इस बारे में पकड़े गए युवक के पिता व अन्य घरवालों से भी कड़ी नाराजगी जताई, मगर उल्टे उन्हें ही धमकियां सुननी पड़ी। सत्ताधारी दल के कई राजनेताओं से नजदीकी और अफसरों की आवाजाही के कारण लोगों की सुनवाई नहीं हो रही थी। शहर में तैैनात पुलिस और एक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अफसर का अक्सर आना-जाना लगा रहता था। उनके संग की कई तस्वीरें भी सोशल मीडिया में घूम रही हैं, जो उनकी नजदीकियों को जाहिर कर रहा है। इन अफसरों के कारण ही कार्रवाई नहीं होती थी। इस वक्त मजबूर होकर उन्हें उच्चाधिकारियों तक शिकायत करनी पड़ी। फिर लीपापोती की गई तो वह चुप नहीं बैठेंगी।
विज्ञापन

शराब बेचते पकड़े गए युवक पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। हाल ही में कार्यभार संभालने के चलते पहले के बारे में फिलहाल बहुत जानकारी नहीं है। जांच के बाद जिसकी भी संलिप्तता होगी, उस पर कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. संजय कुमार, एएसपी सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जौनपुर। लॉक डाउन की अवधि में अवैध शराब की बिक्री पर गंभीरता दिखाते हुए तीन दिवसीय अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने सभी एसडीएम और सीओ के नेतृत्व में पुलिस, प्रशासन व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के निष्कर्षण और उसकी बिक्री के संबंध में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित कराएं। पूर्व से संचालित विशेष प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत गठित टीम भी इन दिनों में विशेष अभियान चलाया जाएगा। अवैध शराब की बिक्री के लिए जो इलाके पहले से चिह्नित हैं, उन पर विशेष निगाह रखते हुए कार्रवाई करें। प्रतिदिन की रिपोर्ट भी उपलब्ध कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed