फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Illegal detergent powder factory busted in jaunpur fake surf recovered owner arrested

जौनपुर: गांव में फैक्टरी खोलकर बनाने लगा नामी ब्रैंड का नकली वॉशिंग पाउडर, पुलिस ने किया भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार

Wed, 18 May 2022 05:41 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, जौनपुर Published by: उत्पल कांत Updated Wed, 18 May 2022 05:41 PM IST
सार

 केराकत के अकबरपुर गांव में चलाई जा रही अवैध डिटर्जेंट पाउडर की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने एक आरोपी को मंगलवार रात गिरफ्तार किया।  

विज्ञापन
Illegal detergent powder factory busted in jaunpur fake surf recovered owner arrested
नकली सर्फ के साथ गिरफ्तार फैक्ट्री संचालक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जौनपुर के अकबरपुर गांव में चलाई जा रही अवैध डिटर्जेंट पाउडर की फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए पुलिस ने उसके संचालक को गिरफ्तार किया है। मौके से भारी मात्रा में एक ब्रांडेड कंपनी का नकली सर्फ, इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पैकिंग मशीनें, रैपर और अन्य सामान बरामद किया गया। पुलिस की गिरफ्त मे आया फैक्टरी संचालक राजकुमार गौतम कोतवाली थाना क्षेत्र के नाउपुर गांव निवासी है।

विज्ञापन


कोतवाल संजय वर्मा ने बताया कि अवैध डिटर्जेंट पाउडर की फैक्टरी के केराकत क्षेत्र के अकबरपुर गांव स्थित एक मकान में पिछले एक महीने से चल रही थी। स्थानीय लोगों को इसकी जानकारी नहीं थी। नकली सर्फ ग्रामीण क्षेत्र की दुकानों पर सप्लाई की जाती थी।
विज्ञापन


ब्रांडेड डिटर्जेंट पाउडर कंपनी के मैनेजर बृजेश कुमार पांडेय ने इसकी शिकायत की थी। मंगलवार की रात उक्त मकान पर छापा मारा गया। इस दौरान 10.5 क्विंटल सर्फ समेत इलेक्ट्रॉनिक कांटा, पैकिंग मशीनें, रैपर, बोरी सिलाई मशीन और अन्य सामान बरामद हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके आलावा अलग-अलग पैकेट से करीब 50 किलोग्राम सोडा भी बरामद हुआ है। फैक्टरी संचालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान न्यायालय भेज दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed