फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   IG expressed displeasure over the lack of maintenance of weapons

आइजी ने असलहों के रखरखाव ठीक न होने पर जताई नाराजगी

Tue, 28 Dec 2021 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
IG expressed displeasure over the lack of maintenance of weapons
लाइन बाजार थाने का निरीक्षण करते आईजी वाराणसी जोन एसके भगत। - फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। पुलिस महानिरीक्षक वाराणसी जोन एसके भगत ने मंगलवार को लाइन बाजार थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान असलहों का रखरखाव मनमुताबिक न देख नाराजगी जताई। सीओ सिटी को इसे लेकर स्पष्टीकरण देने को कहा। साथ ही एसपी को हर तीसरे महीने सीओ से संबंधित थानों की मानींटरिग सुनिश्चित कराने को कहा।
विज्ञापन

एसपी अजय कुमार साहनी के साथ आईजी दोपहर करीब 12.30 बजे थाने पर पहुंचे। उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस, कार्यालय, मेस, बैरक को देखा। मालखाना के निरीक्षण के दौरान रखे गए असलहे को देखा। रखरखाव संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। संबंधित रजिस्टर तलब किया तो एक वर्ष पूर्व का सीओ सिटी जितेंद्र दुबे द्वारा निरीक्षण दर्ज पाया गया। जिसे लेकर काफी नाराजगी जताई। एसपी से कहा कि सभी सीओ को निर्देश दें कि हर तीन माह पर अपने-अपने सर्किल के थानों का निरीक्षण किया करें। लंबित विवेचनाओं का गुणवत्तापरक और समय से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा। साफ-सफाई और अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लेने के साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण और निष्पक्ष ढंग से कराने के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान चौकीदारों को साफा और नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed