फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If you win the Kabaddi competition, you will get a chicken and goat as a reward.

Jaunpur News: कबड्डी प्रतियोगिता जीतने पर इनाम में मिलेगा मुर्गा व बकरा

Tue, 07 Nov 2023 12:20 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
If you win the Kabaddi competition, you will get a chicken and goat as a reward.
रामनगर। विकास खंड रामनगर के जवंसीपुर जमालापुर में छह दिसंबर को कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। खेल जगत में अपने आप में अब तक का सबसे अनोखा इनाम के रूप में मुर्गा व बकरा जीतने वाले खिलाड़ियों को दिया जाएगा। यह कबड्डी प्रतियोगिता क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन

खेल में प्रथम आने वाले खिलाड़ियों को आठ किलो का बकरा इनाम में दिया जाएगा। वही द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को 16 किलो मुर्गा व तृतीय स्थान के खिलाड़ियों को तीन ट्रे अंडा इनाम मिलेगा। खिलाड़ियों के लिए एक शर्त है कि जिसका वजन 60 किलो होगा, वही खेल में प्रतिभाग करेगा। खेल का उद्घाटन जवंसीपुर के प्रधान आशीष सिंह मुन्ना व समापन बाबा लक्ष्मण दास के हाथों होगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष शुभम ने बताया कि बजरंग दल स्पोर्टिंग क्लब जवंसीपुर द्वारा यह कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित की गई है। प्रचार-प्रसार के लिए जगह-जगह दीवारों पर पोस्टर चस्पा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed