फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If you want to achieve something, leave excuses, be responsible: SP

कुछ पाना है तो बहाने छोड़ो, जिम्मेदार बनो : एसपी

Thu, 31 Jul 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jul 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
If you want to achieve something, leave excuses, be responsible: SP
जौनपुर। माता-पिता और शिक्षकों का हमेशा सम्मान करो। जो बनना है उस लक्ष्य पर फोकस करते हुए अपनी तैयारी करो। बहानों को त्याग कर जिम्मेदारी का निर्वहन करें। ये बातें पुलिस अधीक्षक डाॅ. कौस्तुभ ने बुधवार को मां तारा कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज सुतहट्टी में अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में कहीं। कार्यक्रम में 120 से अधिक छात्राएं मौजूद रहीं। सीओ सिटी देवेश सिंह ने छात्राओं को साइबर क्राइम, यातायात, महिला हेल्प लाइन, अपराध, शिक्षा से जुड़ी जानकारी दी। मुख्य अतिथि पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ ने छात्राओं से कहा कि इस समय पर आपका काम केवल पढ़ाई करना है, इसको अच्छे से कीजिए। अपनी कमियों को दूर कर जिम्मेदार बनना सीखिए। लक्ष्य पाने के लिए लगन के साथ मेहनत करनी होगी। सीओ सिटी देवेश सिंह ने कहा कि आमजन की पुलिस के प्रति एक धारणा होती है उसको सुधारने की जरूरत है। पुलिस की छवि सुधारने के लिए संवाद समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं। इस मौके पर कोतवाल मिथिलेश मिश्र, ताइक्वांडो कोच प्रवीण मिश्र, शिक्षक रूपरेखा मौर्या रहीं। आभार प्रबंधक जेएन मौर्या ने व्यक्त किया। आभार प्रबंधक मोतीलाल मौर्या ने व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed