फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If women are determined, success will kiss their feet: Vice Chancellor

महिलाएं ठान लें तो सफलता कदम चूमेगी : कुलपति

Tue, 08 Mar 2022 10:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Mar 2022 10:46 PM IST
विज्ञापन
If women are determined, success will kiss their feet: Vice Chancellor
जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के फार्मेसी संस्थान में मंगलवार को कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने 60 महिलाओं को सम्मानित किया। इन महिलाओं को जिला प्रशासन की ओर से इत्र बनाने का प्रशिक्षण लेने के लिए कन्नौज भेजा गया था। कुलपति ने महिलाओं को अंगवस्त्रम और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महिलाएं अगर ठान लें तो असंभव शब्द उनके लिए नहीं है। वह कुछ भी कर सकती हैं। आज आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, खेल हर क्षेत्र महिलाओं की उपलब्धियों से भरा हुआ है। यह दिन इन्हीं उपलब्धियों को सलाम करने का है। इस दिन का मकसद महिलाओं के अधिकारों को लेकर जागरूकता फैलाना भी है, ताकि उन्हें उनका हक मिल सके और वह पुरुषों के साथ कदम से कदम मिलाकर चल सकें। मुख्य अतिथि पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य प्रबंधक राम बहादुर सरोज ने कहा कि महिलाएं हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार हैं। यूं हीं आगे बढ़ते रहें और मंजिल तक पहुंचे। भारत जैसे पुरुष प्रधान देश में भी महिलाओं ने अपने कौशल कार्य से अपनी अलग पहचान बनाई है। महिला अध्ययन केंद्र प्रभारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय स्तर पर महिला अध्ययन केंद्र और मिशन शक्ति ने महिलाओं के जागरूकता के लिए कई कदम उठाए हैं। जिसके चलते महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं। जिले के विकास में अपनी भागीदारी निभा रही हैं। संचालन डा. सोनम झा ने किया। आभार डा. वनिता सिंह ने व्यक्त किया। इस मौके पर डा. पूजा सक्सेना, डा. रेखा पाल, डा. अन्नु त्यागी, डा. झांसी मिश्रा, डा. प्रियंका, डा. जया शुक्ला, डा. करुणा निराला, डा. विनय वर्मा, डा. मनोज कुमार पांडेय, डा. धीरेंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed