फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If there was no beep sound, imitators would not have been caught.

बीप की आवाज न होती तो पकड़े नहीं जाते नकलची

Mon, 22 Aug 2022 12:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
If there was no beep sound, imitators would not have been caught.
जौनपुर। तेज बीप न होती तो कक्ष निरीक्षक नकलचियों को पकड़ नहीं पाते। वे जिस तरह की इलेक्ट्रानिक डिवाइस परीक्षा केंद्र में लेकर पहुंचे थे, उसको पहचानना मुश्किल था। उन्होंने इसे ठीक से छुपा भी रखा था।
विज्ञापन

डिवाइस को छुपाने में परीक्षार्थी कामयाब रहे लेकिन परीक्षा कक्ष में शांत माहौल में बार-बार बीप की आवाज ने उनकी कोशिशों पर पानी फेर दिया। राजा श्रीकृष्ण दत्त पीजी कॉलेज में पकड़ा गया कौशल यादव एटीएम के मास्टर कार्ड में डिवाइस छिपाकर लाया था। प्राचार्य डॉ. शंभूराम ने बताया कि उसकी शर्ट के नीचे कंधे पर माइक्रो ब्लूटूथ लगा था। बीप की आवाज के बाद कक्ष निरीक्षक ने सजग निगाह डाली तो एक परीक्षार्थी बार-बार कंधा उचका रहा था। इसी से उसे शक हुआ और वह पकड़ा गया। पूछताछ में उसने बताया कि चाय की दुकान पर कार सवार मिले। उन्होंने 40 हजार रुपये में नकल कराने को कहा था। 20 हजार रुपये तत्काल देने थे और शेष 20 हजार परीक्षा के बाद। कार सवारों के बारे में वह कुछ और जानकारी नहीं दे सका।
विज्ञापन

टीडी कॉलेज के कक्ष संख्या 34 से पकड़ा गया राजू यादव चप्पल के नीचे डिवाइस छिपाकर लाया था। परीक्षा के दौरान बीप की आवाज होने पर कक्ष निरीक्षक ने उसकी तलाशी ली तब उसके चप्पल से डिवाइस बरामद हुआ। हियरिंग डिवाइस को कान के अंदर इस तरह लगाया गया था कि उसे बाहर निकालना मुश्किल था। उसने बताया कि उससे पांच लाख रुपये में नकल की डील हुई थी। इसमें आधी रकम एडवांस देनी पड़ी थी। उसने पटेल नाम के एक व्यक्ति का नाम भी बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठंड लगने की बात कह ओढ़ लिया दुपट्टा
प्रसाद इंस्टीट्यूट में पकड़ी गई महिला अभ्यर्थी ने डिवाइस कपड़े के अंदर छुपा रखा था। कक्ष निरीक्षकों के मुताबिक परीक्षा के दौरान वह वाश रूम जाने की बात कहकर निकली। कुछ देर बाद लौटी तो कक्ष निरीक्षक को बताया कि उसे ठंड लग रही है। उसने कक्ष में चल रहे पंखे को बंद करने की बात कह दुपट्टा सिर पर बांध लिया। इसी के बाद बीप की आवाज आने पर कक्ष निरीक्षक को शक हुआ। चेकिंग के दौरान महिला के कान से हियरिंग डिवाइस बरामद हुई। डिवाइस जिस कार्ड से संचालित था वह दुपट्टे में लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed