फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the wife did not give food, the husband cut off with an ax

यूपी: बच्चों को सुुला रही हूं, खुद खाना ले लो, पत्नी के इतना कहने पर भड़का पति कुल्हाड़ी से काट डाला 

Fri, 25 Sep 2020 09:52 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 25 Sep 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
If the wife did not give food, the husband cut off with an ax
आरोपी पति - फोटो : अमर उजाला

जौनपुर जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के मजडीहा गांव में गुरुवार रात खाना न देने पर युवक ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद उसने खुद भी फांसी लगाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और घर में बांधकर सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन


मजडीहा गांव निवासी साजिद का निकाह करीब छह वर्ष पहले आजमगढ़ के भादौ गांव निवासी फरीदा से हुआ था। उन्हें दो बच्चे ओबैद (5) और शिफा (3) वर्ष हैं। शादी के कुछ दिनों बाद से ही पति-पत्नी में अनबन शुरू हो गई थी। इससे क्षुब्ध पत्नी तीन साल बाद से ही मायके में रह रही थी। एक माह पहले ही साजिद उसे विदा कराकर घर लाया था।
विज्ञापन


गुरुवार की रात करीब 11 बजे साजिद कहीं से घर आया और पत्नी से खाना मांगा। बच्चों के साथ सोई पत्नी ने खुद खाना लेकर खाने को कहा तो साजिद भड़क उठा। पति-पत्नी में विवाद के बाद साजिद ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। सिर और गर्दन के पास कुल्हाड़ी से कई वार किए। मौके पर ही फरीदा की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे तो साजिद खुद को भी फंदा लगाने की कोशिश कर रहा था। लोगों ने उसे पकड़ लिया और रस्सी से बांधकर सूचना पुलिस को दी। एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि खाना बनाने-खाने को लेकर विवाद में पति ने कुल्हाड़ी से वार कर पत्नी की हत्या कर दी है। उसे गिरफ्तार कर लिया है। हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी बरामद कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed