फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the probe of rape in Bulandshahr

बुलंदशहर में हुए दुष्कर्म  की हो सीबीआई जांच

Fri, 12 Aug 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर Updated Fri, 12 Aug 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
If the probe of rape in Bulandshahr
कलेक्ट्रेट में धरना-प्रदर्शन करते भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा. प्रभाशंकर पांडेय। 
महिलाओं पर लगातार बढ़ते अपराध और बुलंदशहर में हुई रेप की घटना के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित पत्रक मजिस्ट्रेट को सौंपा। मां बेटी के सम्मान में भाजपा मैदान में नारे के साथ बुलंदशहर में हुई घटना की सीबीआई जांच और हाईवे पेट्रोलिंग को बढ़ाने की मांग की। 
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य व पूर्व विधायक डा. प्रभाशंकर पाण्डेय ने कहा की प्रदेश सरकार ईमानदार अधिकारियों के खिलाफ  कार्रवाई कर पशु तस्करों, भू-माफि,याओं को सह दे रही है। वर्ष 2012 से 2014 तक बलात्कार और अपराधिक आकड़ों की बढ़ोत्तरी सरकार की नीतियों को उजागर करने के लिए काफी है।
विज्ञापन


पूर्व जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह, अशोक श्रीवास्तव में कहा की प्रदेश के साथ साथ जिले में भी अराजकता का माहौल है। पूर्व विधायक सुरेन्द्र प्रताप सिंह, रघुराज सिंह, बांकेलाल सोनकर, अशोक सोनकर ने कहा की मंत्री जनता के साथ अपराधियों की तरह व्यवहार कर रहें है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शशि मौर्या, अमित सिंह, नीरज गुप्ता, प्रमोद यादव, राज कुमार बिन्द, कमला सिंह, मंजू उपाध्याय, डा. विजय चन्द पटेल, नीरज सिंह, रविन्द्र नारायण सिंह, दिनेश सिंह बब्बू, पंकज मिश्र, डा. रंजना सिंह, ओम प्रकाश सिंह, रमेश चन्द्र मिश्र, शमशेर सिंह, डा. हिमांशु सिंह, नागेन्द्र शर्मा ने भी संबोधित किया।


अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने कहा की बुलंदशहर की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। लेकिन उससे बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण सरकार के वरिष्ठ मंत्री आजम खान द्वारा घटना को राजनैतिक षडयंत्र बताना है। इस मौके पर डा. हरेन्द्र सिंह, राम सिंह मौर्य, सतीश दूबे, अजीत प्रजापति, जनार्दन सिंह, किरन श्रीवास्तव, राजवीर सिंह दुर्गवंशी, संदीप तिवारी, धरमपाल कन्नौजिया, विनय सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed