फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the occupation was not stopped from the ground, the block chief sat on a dharna in the police station

जमीन से कब्जा नहीं रोका तो थाने में धरने पर बैठे ब्लाक प्रमुख

Tue, 29 Sep 2020 11:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
If the occupation was not stopped from the ground, the block chief sat on a dharna in the police station
जौनपुर। शिकायत के बाद भी जमीन पर हो रहे अवैध कब्जे को न रोके जाने से क्षुब्ध मड़ियाहूं के ब्लाक प्रमुख लाल प्रताप यादव मंगलवार को लाइनबाजार थाने में धरने पर बैठ गए। थाने के इंस्पेक्टर ने कब्जा रोकने का भरोसा दिया तो आधे घंटे बाद उन्होंने धरना समाप्त कर किया।
विज्ञापन

ब्लाक प्रमुख लालप्रताप यादव का आरोप है कि उन्होंने वर्ष 2010 में जमीन को रजिस्ट्री कराया है। चकबंदी के दौरान वर्ष 2016 में अभिलेखों में हेराफेरी कर दूसरे का नाम दर्ज कर दिया गया। अभिलेखों में ओवर राइटिंग साबित होने पर एसपी के आदेश पर विपक्षियों के खिलाफ जालसाजी का केस भी लाइनबाजार थाने में दर्ज हुआ। बाद में मामले की विवेचना के दौरान इंस्पेक्टर ने मामले में एफआर लगा दिया। अभी यह मामला दीवानी न्यायालय में लंबित है। बावजूद इसके विपक्षी जमीन की बाउंड्री करा रहे हैं। ब्लाक प्रमुख के मुताबिक स्थानीय पु लिस ने दो दिन से हो रहे कब्जे को नहीं रोकी तो वह मंगलवार को सुबह वाराणसी जाकर आईजी से अपनी पीड़ा बताई। आईजी ने काम रोकने का निर्देश लाइनबाजार थाने की पुलिस को दिया। वह वाराणसी से जौनपुर पहुंच गए फिर भी कब्जा होता रहा। जिसके बाद वह लाइनबाजार थाने में धरने पर बैठ गए। इस संबंध में एएसपी सिटी डॉ संजय कुमार का कहना है कि जमीन से संबंधित विवाद के मामले में पुलिस सीधे हस्तक्षेप नहीं कर सकती जब तक कि किसी मजिस्ट्रेट का आर्डर न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed