फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the number of students is less than 20 then there will be practical exam in other centers

Jaunpur News: छात्र संख्या 20 से कम हुई तो दूसरे केंद्रों होगी प्रैक्टिकल परीक्षा

Wed, 10 May 2023 12:35 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 10 May 2023 12:35 AM IST
विज्ञापन
If the number of students is less than 20 then there will be practical exam in other centers
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध ऐसे कॉलेज, जिसमें छात्रों की संख्या 20 से कम है उनकी प्रायोगिक परीक्षाएं नजदीक के किसी दूसरे परीक्षा केंद्र पर कराई जाएगी। कॉलेजों को नजदीक के किसी तीन परीक्षा केंद्र का नाम देना होगा। विश्वविद्यालय से नामित केंद्र पर ही कॉलेज अपने छात्रों की परीक्षा करा सकेंगे। विश्वविद्यालय से संबद्ध कॉलेजों में बीएससी तृतीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। इनकी प्रायोगिक परीक्षाएं होनी है। जारी सूचना के अनुसार, जिन कॉलेजों में छात्रों की संख्या 20 से कम है ऐसे कॉलेजों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं दूसरे केंद्रों पर कराई जाएगी। विश्वविद्यालय की ओर से कॉलेजों की सूची जारी की गई है। इसमें करीब 120 से अधिक कॉलेज ऐसे हैं, जिसमें छात्रों की सख्या 20 से कम है। विश्वविद्यालय से सूची जारी होने के बाद ऐसे कॉलेज प्रैक्टिकल परीक्षा कराने के लिए नजदीक के परीक्षा केंद्रों की तलाश कर रहे हैं। परीक्षा नियंत्रक बीएन सिंह का कहना है कि जिन कॉलेजों में छात्र संख्या कम है उनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं नजदीक के ही दूसरे केंद्रों पर कराने का प्राविधान है। कालेज को चाहिए कि अपने नजदीक के किसी केंद्र पर तय तिथि के हिसाब से परीक्षा करा लें। ताकि रिजल्ट समय से घोषित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed