फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the bank did not get money from blocked roads

बैंक से रुपये नहीं मिले तो किया सड़क जाम 

Thu, 01 Dec 2016 01:37 AM IST
jaunpur
jaunpur Updated Thu, 01 Dec 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
If the bank did not get money from blocked roads
घनश्यामपुर में बैंक से रुपये न मिलने पर सड़क जाम करते लोग।
यूबीआई की घनश्यामपुर शाखा और ओरियंटल बैंक की खेतासराय शाखा से रुपये निकालने आए लोगों का आक्रोश उस वक्त फूट पड़ा जब पता चला कि बैंक में कैश नहीं है और आज लोगों को भुगतान नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन


कैश न मिलने से गुस्साए लोगों ने  घनश्यामपुर बाजार में शाहगंज-इलाहाबाद मार्ग और खेतासराय में शाहगंज जौनपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर एक घंटे बाद जाम को खत्म कराया।
विज्ञापन


इस दौरान वाहनों की लंबी कतरारें लग गई थी। यूनियन बैंक की घनश्यामपुर शाखा से रुपये निकालने के लिए सुबह घने कोहरे में ही एक सौ से अधिक की संख्या में लोग बैंक पर पहुंच गए थे। लोग बैंक खुलने से  पांच घंटे पहले ही आकर लाइन में लग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ग्राहकों की भी संख्या अधिक थी। इनमें से किसी को शादी के लिए तो किसी को दवा, इलाज के लिए रुपये चाहिए थे। करीब 10:30 बजे जब  शाखा प्रबंधक सुशील विसला ने लोगों को बताया कि आज बैंक के पास कैश नहीं है। लिहाजा आज किसी को भुगतान नहीं किया जा सकता।

इनमें से अगर किसी को पैसे जमा करने हैं तो कर सकते हैं। बाकी लोग घर जाएं। इतना सुनना था कि घंटों से लाइन में लगकर इंतजार कर रही महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। वे बैंक प्रशासन और सरकार के नोटबंदी के फैसले के विरोध में नारे लगाते हुए बैंक के सामने सड़क पर आकर बैठ गई। दोनों छोर पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर तकरीबन एक घंटे बाद जाम को समाप्त करवाया। उधर यूबीआई की पुरानीबाजार बदलापुर शाखा में भी कैश नहीं आया।बैंक में जमा किए गए कुछ रुपयों से कुछ लोगों को भुगतान जरूर किया गया। उधर खेतासराय में ओरियंटल बैंक की शाखा में कैश न होने की बात सुनकर ग्राहक


आक्त्रसेशित हो गए।   ।नारेबाजी करते हुए उपभोक्ताओं ने शाखा में ताला बन्द कर दिया। बाद में पुलिस के समझने बुझाने पर उपभोक्ता शांत हुए। इस दौरान सुबह 10 से 11 बजे तक बैंक के सामने आवागमन बाधित रहा ।   उधर दोपहर एक बजे क़स्बे के यूनियन बैंक में कैश न होने की बात सुनकर ग्राहक आक्त्रसेशित हो गए । मुख्य मार्ग पर आधा घण्टा तक नारेबाजी करते रहे। बाद में पुलिस के समझाने और दो-दो हज़ार कैश देने के आश्वासन पर जाम खत्म हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed