फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If the account is not linked with Aadhaar, then the pension will stop

आधार से खाता लिंक नहीं कराया तो रूक जाएगी पेंशन

Thu, 31 Mar 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 31 Mar 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
If the account is not linked with Aadhaar, then the pension will stop
जौनपुर। जनपद में 1.36 लाख वृद्धा पेंशन धारकों की मुश्किलें बढ़ सकती है। वजह इन पेंशनर्स ने अभी तक अपने बैंक खाते से अपना आधार नंबर और मोबाइल नंबर लिंक नहीं कराया है। ऐसी स्थिति में अगर वह 30 अप्रैल तक अपने खाते का लिंक नहीं कराते हैं तो उनकी पेंशन की धनराशि रोक दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले में एक लाख 44 हजार बुजुर्ग पेंशनधारी है। इन्हें एक हजार रुपये मासिक की दर से पेंशन हर तीन माह पर प्रदान की जाती है। इसके तहत पेंशन धारियों को एक हजार रुपये महीना के हिसाब से तीन माह में तीन हजार रुपये दिए जाते हैं। पहले पेंशन की राशि 500 रुपये निर्धारित थी, लेकिन दिसंबर 2021 में बढ़कर 1000 प्रतिमाह कर दी गई है। पहले खाते से आधार लिंक जरूरी नहीं किया गया था, लेकिन अब शासन ने खाते से आधार लिंक जरूरी कर दिया है। ऐसे में सभी पेंशनधारियों को आधार लिंक कराना जरूरी है। जिन पेंशनरों के बैंक खाते आधार से लिंग नहीं होंगे उनकी अप्रैल से जून तक की तीन महीने की पेंशन खाते में नहीं भेजी जाएगी। समाज कल्याण विभाग के आंकड़ों के मुताबिक अभी तक एक लाख 44 हजार पेंशनधारियों में से सिर्फ आठ हजार लोगों ने ही अपना आधार लिंक करवाया है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय वृद्धा पेंशन योजना का लाभ बहुत से अपात्र भी उठा रहे हैं। ऐसे अपात्रों को योजना से बाहर करने के लिए सरकार ने आधार का ऑनलाइन सत्यापन अनिवार्य कर दिया है। जिन पेंशनरों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हो सकें हैं, उन लोगों को तत्काल अपने बैंक खाते आधार से लिंक करा लेना चाहिए। जिनके खाते आधार से लिंक नहीं हो पाएंगे, उनकी अप्रैल से जून तक की पेंशन की किश्त खाते में नहीं भेजी जाएगी। - सुनील कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed