फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   If not only the coach, how will the players touch the heights

कोच ही नहीं तो कैसे बुलंदियां छुएंगे खिलाड़ी

Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
If not only the coach, how will the players touch the heights
सरकार खेल और खिलाड़ियों को बढ़ावा दे रही है। लेकिन, जिले में इसके उलट ही व्यवस्था नजर आ रही है। यहां खेल सुविधाओं के नाम पर जिला स्तर पर एक स्टेडियम के अलावा कुछ भी नहीं है। इतना ही नहीं, यहां फुटबाल के कोच के अलावा दूसरे खेलों के कोच भी नहीं हैं, जिसके कारण खिलाड़ियों की प्रतिभा उस गति से निखर नहीं पा रही है, जितनी की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन

जिलास्तर पर सिद्दीकपुर में इंदिरा गांधी स्टेडियम है। यहां क्रिकेट, कबड्डी ग्राउंड के अलावा बॉक्सिंग, फुटबॉल तलवारबाजी, बैडमिंटन, हॉकी, टेनिस, खो-खो, हैंडबॉल व कुश्ती आदि खेल की सुविधा है। लेकिन, संसाधन नहीं है। बात अगर कोच को लेकर करें तो यहां फुटबाल के एकमात्र कोच हैं। जिसके चलते यहां अन्य खेलों का अभ्यास करने आने वाले भी खिलाड़ियों को समुचित प्रशिक्षण नहीं मिल पा रहा है। इसके चलते संपन्न परिवार के ज्यादातर खिलाड़ी वाराणसी, लखनऊ या प्रयागराज चले गए हैं।
विज्ञापन

......
जिले में फुटबॉल को छोड़कर अन्य खेलों से संबंधित कोच मौजूद नहीं है। इसकी जानकारी शासन को है। वहां से इसके लिए प्रक्रिया चल रही है। वैसे समय-समय पर जब खेल का आयोजन होता है तो बच्चों को सामान उपलब्ध कराया जाता है । जिससे उनको खेलने में दिक्कत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुनील कुमार ,सहायक क्रीड़ा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed