फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   ID Memorial Ghazipur first in 59 kg weight category

59 किलोग्राम भार वर्ग में आईडी मेमोरियल गाजीपुर प्रथम

Wed, 06 Apr 2022 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
ID Memorial Ghazipur first in 59 kg weight category
पूर्वांचल विश्वद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अंतर महाविद्यालय पावर लिफ्टिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता में 6 महाविद्यालयों के 18 पुरुष एवं 13 महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। पुरुषों के 59 किलोग्राम भार वर्ग में आईडी मेमोरियल महाविद्यालय गाजीपुर के विशान्त वैद्य ने प्रथम, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊं के सत्यम सोनी ने द्वितीय एवं डा. अख्तर हसन पीजी कालेज के चन्दन चौहान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं 66 किलोग्राम भार वर्ग में राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय सिंगरामऊ के अजय कुमार सरोज ने प्रथम एवं मो. हसन पीजी कालेज अमन विश्वकर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 74 किलो ग्राम भार वर्ग में आईडी मेमोरियल महाविद्यालय गाजीपुर के अर्जुन सिंह कोली ने प्रथम, सन्त लखनदास पीजी कालेज मरदह गाजीपुर के त्रिलोक सिंह ने द्वितीय एवं टीडी पीजी कालेज के सूरज यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 83 किलो ग्राम भार वर्ग में सुमित ने प्रथम, सचिन कुमार ने द्वितीय एवं इशू मीना ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिलाओं के 47 कि0 ग्रा0भार वर्ग में सीता ने प्रथम, संध्या मिश्रा ने द्वितीय एवं प्रतिमा सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 52 किलो ग्राम भार वर्ग में अंतिमा मिश्रा ने प्रथम, सोनम गुप्ता ने द्वितीय एवं कोमल निशाद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 57 किलो ग्राम भार वर्ग में प्रीति मौर्या ने प्रथम एवं गरिमा मिश्रा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। 63 किलो ग्राम भार वर्ग में सन्त लखनदास पीजी कालेज मरदह गाजीपुर की जसविन्दर कौर ने प्रथम एवं करिश्मा ने द्वितीयस्थान प्राप्त किया। इस प्रकार से संत लखनदास पीजी कालेज, मरदह गाजीपुर विजेता, राजा हरपाल सिंह महाविद्यालय, सिंगरामऊं उपविजेता एवं आईडी मेमोरियल महाविद्यालय गाजीपुर तीसरे स्थान पर रहा। इस मौके पर खेलकूद परिषद के संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, संजय कुमार राय, रजनीश कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह, डा. राजेश व भानु प्रताप शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्रेपलिंग पुरुष व महिला प्रतियोगिता में पूविवि को दूसरा स्थान
पूर्वांचल विश्वविद्यालय के खिलाड़यों ने एक और उपलब्धि हासिल कर विश्वविद्यालय को नाम रोशन किया है। बुधवार को खेलकूद परिषद ने कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य से मिलकर विजेता शील्ड भेंट किया। विवि की पुरुष एवं महिला टीम ने ग्रेपलिंग प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय को शील्ड दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय ग्रेप लिंग पुरुष एवं महिला प्रतियोगिता महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक हरियाणा में 31 मार्च से 4 अप्रैल तक संपन्न कराई गई। इसमें विश्वविद्यालय की पुरुष एवं महिला टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का मान बढ़ाया। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य ने कहा कि विद्यार्थी खेलकूद में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। जो हमारे विश्वविद्यालय के लिए खुशी की बात है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय विजयी खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन में कोई कमी नहीं करेगा। कुलसचिव और खेलकूद परिषद के सचिव ने कहा कि हमारे खिलाड़ी और खेलकूद परिषद के सभी लोग कड़ी मेहनत कर रहे हैं। इसके चलते लगातार हमारा प्रदर्शन अच्छा हो रहा है। इसी के साथ विश्वविद्यालय के अधिकारियों शिक्षकों और कर्मचारियों ने जीत पर खुशी का इजहार करते हुए खेलकूद परिषद को बधाई दी। इस अवसर पर वित्त अधिकारी संजय राय प्रो. मानस पांडेय, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो. देवराज सिंह, डा. विजय तिवारी, अशोक सिंह, डा. प्रदीप कुमार, डा. जान्हवी श्रीवास्तव, डा. सुनील कुमार, डा. राजेश सिंह, रजनीश सिंह, अरूण आदर्श, डा. पीके कौशिक, अशोक सिंह, डा. सुशील प्रजापति, डा. आरके जैन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed