फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   I am Shashwat Singh, whoever collides with me will face the same fate

Jaunpur News: मैं शास्वत सिंह हूं, जो टकराएगा यही हाल होगा

Fri, 06 Mar 2026 12:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
I am Shashwat Singh, whoever collides with me will face the same fate
जौनपुर। मियांपुर इलाके में मामूली विवाद में बस चालक ललई यादव की बर्बरतापूर्ण हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। वारदात को अंजाम देने वाले मुख्य आरोपी शास्वत सिंह और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की तीन विशेष टीमें गठित की गई हैं, जो संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही हैं। मृतक के बेटे राजन यादव ने प्राथमिकी में जो बयान दर्ज कराए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं। आरोप है कि कार सवार शास्वत सिंह ने ललई यादव को पीटने के बाद उनकी गर्दन पर पैर रखकर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। चश्मदीदों के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी चिल्लाते हुए फरार हो गया कि ‘मैं शास्वत सिंह हूं, जो मुझसे टकराएगा उसका भी यही हाल करूंगा। पुलिस की जांच टीमें घटनास्थल के आसपास के अलावा वाराणसी और सुल्तानपुर मार्ग पर लगे टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही हैं। जांच टीम को घटना के बाद आरोपी की कार के भागने के अहम सुराग मिले हैं। पुलिस आरोपी के आपराधिक इतिहास और उसके साथ मौजूद अन्य युवकों की पहचान करने में जुटी है। लाइन बाजार के रैभानीपुर निवासी 55 वर्षीय ललई यादव पिछले सात वर्षों से मियांपुर में किराये के मकान में रह रहे थे। उनके मकान मालिक और पड़ोसियों के अनुसार, वह बेहद मिलनसार व्यक्ति थे और उनका किसी से कोई विवाद नहीं था। वह अपने चार बेटों और एक बेटी के परिवार की जिम्मेदारी संभाल रहे थे और जल्द ही अपनी बेटी की शादी करने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed