{"_id":"67e4466e7ed57a2f07013a00","slug":"i-am-a-park-only-in-namebroken-chairs-swings-overgrown-bushes-are-my-identity-now-jaunpur-news-c-193-1-va11001-131770-2025-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaunpur News: कहने को सिर्फ पार्क हूं...टूटीं कुर्सिया, झूले, उगी झाड़ियां ही अब पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaunpur News: कहने को सिर्फ पार्क हूं...टूटीं कुर्सिया, झूले, उगी झाड़ियां ही अब पहचान
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना काल के दौरान 10.34 करोड़ से जिले में 47 अटल मनरेगा पार्कों का निर्माण कराया गया था। इससे क्षेत्र के लोगों को सैर सपाटा करने, व्यायाम करने, टहलने और बच्चों के साथ समय बिताने में काफी सहूलियत थी। देखभाल के अभाव में यह पार्क अब बदहाल हो गए हैं। बुधवार को जिले के चार अटल मनरेगा पार्कों की अमर उजाला ने पड़ताल तो देखा कि कहीं बच्चों के लिए बने झूले टूटे हैं तो कहीं स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। बेंच व इंटरलॉकिंग भी टूटी है। यह स्थिति महाराजगंज, मीरगंज, डोभी के बीरीबारी व सिंगरामऊ में बने पार्क में देखी जा सकती है। लगभग यही हाल अन्य पार्कों में भी देखने को मिल जाएगा।
देखरेख न होने से हुआ बदहाल-मीरगंज। यहां बने अटल मनरेगा पार्क में गंदगी का अंबार लगा हैं। लग रहा कि कई महीने से यहां सफाई नहीं हुई है। शौचालय में गंदगी पसरी है। बेसिन टूटा है। हैंडपंप के पास भी गंदगी है। कुर्सियां टूटीं हैं। बच्चों के लिए खेलने के लिए लगे उपकरण भी टूटे हैं। ग्रामीणों ने बताया है कि पार्क की स्थिति देखरेख के अभाव में बदहाल हो गई है।
टूटे जिम उपकरण, नहीं होती सफाई-डोभी। क्षेत्र पंचायत डोभी के बीरी बारी न्याय पंचायत में बने मनरेगा पार्क रखरखाव देखभाल न होने के कारण झूलों के साथ ही जिम के उपकरण टूट गए हैं। सफाई न होने से पार्क में घास -फूस उग गए हैं। हाईमास्ट लाइट खराब पड़ा हैं। प्रधान प्रतिनिधि संजय सोनकर ने बताया कि पार्क की रखरखाव के लिए पैसा नहीं आता है। इसके कारण इसका सही से देखभाल नहीं हो पा रहा है। जिम के टूटे उपकरण की जल्द मरम्मत करा दी जाएगी।
विज्ञापन
पार्क का पूर्वी गेट व कई कुर्सियां टूटीं -महराजगंज क्षेत्र का ग्राम पंचायत सदरूद्दीनपुर में अटल मनरेगा पार्क का पूर्वी गेट टूटकर लटक है। पार्क के अंदर कई कुर्सियां टूट कर जमीन पर पड़ी हैं। प्रकाश की व्यवस्था खराब पड़ा है। इससे रात में अंधेरा रहता है। रेलिंग व झूले टूट हैं। सामुदायिक शौचालय की फर्श टूट गई है। महिला शौचालय में गंदगी का अंबार है। प्रधान राममनोहर यादव ने बताया कि टूटे सामान की मरम्मत जल्द ही कराई जाएगी।
यहां लगे पौधे और घास सूखे-सिंगरामऊ। क्षेत्र के केवटली खुर्द में स्थित अटल मनरेगा पार्क उपेक्षा का शिकार हो गया है। उसमें लगी घास और पौधे पानी के अभाव में सूखने के कगार पर हैं। साफ सफाई न होने से चारों तरफ गंदगी है। प्रधान खानपुर रविंद्र नाथ रजक ने बताया कि पार्क की देखरेख करने के लिए आदमी रखा गया है। सबमर्सिबल की मोटर खराब हो जाने से सिंचाई बाधित थी। अब मोटर बन गई है। समय पर सिंचाई की जाएगी।
ग्रामीण सुबह व शाम टहलकर अपनी सेहत बना सके व बच्चों के खेलने के लिए अटल मनरेगा पार्क बनवाए गए हैं। इसके देखरेख की जिम्मेदारी प्रधानों की है। हालांकि इन पार्कों में जहां भी अव्यवस्था हो गई है, वहां जल्द ठीक करा दिया जाएगा।-सुशील त्रिपाठी, डीसी मनरेगा।