फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband's company left even before leaving the henna of the hand

Jaunpur News: हाथ की मेंहदी छूटने से पहले ही छूट गया पति का साथ

Thu, 29 Jun 2023 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jun 2023 11:48 PM IST
विज्ञापन
Husband's company left even before leaving the henna of the hand
नवविवाहिता के कारूणिक क्रंदन एवं चीत्कार से हर किसी के आंखों में आंसू की धारा बह रही थी। दिल में पति को खो देने की कसक एवं पीड़ा छण-छण में नवविवाहिता के बेहोश होने से पता चल रही थी। घर के पास से गुजरने वाले हर व्यक्ति की आखों में आंसू डबडबा जा रहे थे। हर किसी की जुबां ने यहीं शब्द निकल रहा था कि अभी तो विवाहिता के हाथों से मेंहदी का रंग भी नहीं छूटा था कि पति साथ छोड़ गया।
विज्ञापन

करुण क्रंदन भरा यह माहौल था तेजीबाजार थाना क्षेत्र के खैरपारा गांव में अजीत यादव यादव के घर। अभी इसी महीने में 16 जून को उसने बेलवई करौरा निवासी सभाजीत यादव की पुत्री सोनल के साथ सातों जनम तक साथ निभाने का वादा किया था। अभी 12 दिन ही बीता था कि अपने साथियों के साथ बुधवार को अजीत मनगढ़ में दर्शन करने जा रहा था। तभी प्रतापगढ़ में हुए एक हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बृहस्पतिवार कि शाम को जब अजीत का शव घर पहुंचा तो परिवार के लोग दहाड़े मारकर रोने लगे। पिता सुर्यनाथ यादव, माता सुगना देवी और अजीत की पत्नी सोनम तो बेहाश जैसी हो गईं। अजीत यादव पिछले तीन वर्ष से मुंबई में फिल्म इडस्ट्री में काम करता था। चार भाइयों में सबसे बड़े होने के कारण घर की जिम्मेदारी भी बड़ी थी, लेकिन किसे पता कि बड़ी जिम्मेदारी निभाने का वादा करने वाला, सोनम से जीवन पर साथ निभाने का वादा करने वाला अचानक इस दुनिया को अलविदा कहकर चला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed