फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband gave divorce over video call from Saudi Arabia, in-laws said - do Halala

Jaunpur News: पति ने सउदी अरब से वीडियो कॉल पर दिया तलाक, ससुराल वाले बोले- हलाला करो

Sat, 05 Oct 2024 03:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Oct 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Husband gave divorce over video call from Saudi Arabia, in-laws said - do Halala
क्षेत्र के एक गांव की विवाहिता को उसके पति ने सउदी अरब से व्हाट्सएप पर तलाक दे दिया। पुलिस से शिकायत के बाद ससुराल वालों ने कहा कि पहले हलाला करो, फिर दोबारा निकाह होगा। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


इमामपुर सबरहद गांव निवासी शादिया खातून ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक अजय पाल शर्मा को तहरीर देकर आरोप लगाया कि ससुराल के लोग दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर रहे हैं। छताई कला निजामपुर गांव में उसका मायका है। उसका निकाह छह जून 2005 को इमामपुर सबरहद गांव निवासी मोहम्मद इरफान पुत्र मोबिन अहमद के साथ हुआ था। दहेज में उसके पिता ने 80 हजार रुपये नकदी समेत फ्रिज, कूलर, वासिंग मशीन, तीन सोने की अंगूठियां, बेड, आलमारी और गृहस्थी का सामान दिया था। विदाई के समय ही ससुराल पक्ष के लोग बाइक और दो लाख रुपये की मांग करने लगे, लेकिन मान-मनौव्वल के बाद विदाई हुई। दोनों को 16 वर्षीय पुत्र और नौ वर्षीय पुत्री भी हुई। 2020 में सड़क दुर्घटना में पुत्र की मौत हो गई। विवाहिता का आरोप है कि पति सउदी अरब में रहते हैं और वह अब उससे अच्छा संबंध नहीं रखते। उसकी सास अख्तरी, जेठ इमरान, जेठानी फरहत, ननद तबस्सुम, सुफियाना, शबनम आए दिन दहेज की मांग को लेकर गालीगलौज व मारपीट करती रहती हैं। नौ मार्च 2024 को उसके पति ने सऊदी अरब से मोबाइल व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल कर तीन तलाक दे दिया। उसके बाद ससुरालवालों ने विवाहिता को लात घूंसों से मारपीट कर घर से निकाल दिया। पुलिस से शिकायत हुई तो उन्होंने कहा कि बगैर हलाला के दोबारा निकाह नहीं हो सकता। आरोप है कि ससुरालीजन हलाला के लिए दबाव बना रहे हैं। स्थानीय पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज किया है। थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed