फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband died in a road accident, wife injured

Jaunpur News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी घायल

Tue, 29 Apr 2025 12:16 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 29 Apr 2025 12:16 AM IST
विज्ञापन
Husband died in a road accident, wife injured
धर्मापुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव के पास सोमवार को बाइक की अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में पति की मौके पर मौत हो गई, पत्नी गंभीर रूप से घायल है। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के कबिरुद्दीनपुर गांव निवासी रफीक उर्फ शुड्डू खान (41) पत्नी बदरुन निशा के साथ बाइक से शहर में किसी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। घर लौटते समय रात लगभग नौ बजे जैसे ही जौनपुर-आजमगढ़ रोड केशवपुर के पास पहुंचे इस दौरान विपरीत दिशा से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार रफीक उर्फ शुड्डू खान की मौके पर मौत हो गई वहीं बदरुन निशा (35) गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनकी हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने वाराणसी ट्राॅमा सेंटर रेफर कर दिया। थाना प्रभारी गौराबादशाहपुर फूलचंद पांडेय ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

हादसे में घायल वृद्ध की मौत-मछलीशहर। सड़क हादसे में रविवार को घायल वृद्ध की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। कुरनी गांव निवासी शेषमणि शुक्ला (65) साइकिल से मछलीशहर बाजार गए थे। लौटते समय मरी माई मंदिर के समीप अनियंत्रित टाटा सफारी की चपेट में आ गए। चालक उन्हें टक्कर मारते हुए वाहन लेकर भाग गया था। प्रभारी निरीक्षक विनीत राय ने बताया कि आशाराम शुक्ला की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed