सिरकोनी, जौनपुर। पुलिस ने धर्म परिवर्तन के मामले में सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर दंपती समेत समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। धर्म परिवर्तन कराने के लिए पति-पत्नी ओडिशा से जौनपुर आए थे। वे लाइन बाजार थानाक्षेत्र के कुद्दूपुर में धर्म परिवर्तन कराने में जुटे थे। लाइन बाजार थानाक्षेत्र के कुद्दूपुर निवासी मोनू सिंह ने 25 जनवरी को थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि गांव स्थित राजेंद्र चौहान के अहाते में 25 जनवरी को धर्म परिवर्तन की कोशिश की गई। आसपास के गरीब और कम पढ़े-लिखे लोगों को बहला फुसलाकर अच्छी शादी, रोजगार, मुफ्त इलाज, पैसे, खाना और सुनहरे भविष्य का सपना दिखाया गया। हिंदू देवी-देवताओं, धर्म-ग्रंथों के बारे में भ्रम फैलाकर अपशब्द कहते हुए ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव डाला जा रहा है। आरोप है कि लोगों ने मना किया तो धमकी मिली कि जो करना है कर लो। यह धर्म परिवर्तन सभा चलेगी और धर्म परिवर्तन कराएंगे। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कुद्दूपुर निवासी मुन्ना चौहान, आरती, सीमा, ओडिशा के केंद्रवाडा निवासी विद्युत प्रमाणिक और उनकी पत्नी सुशीला दास, शहर कोतवाली क्षेत्र के उमरपुर हरिबंधनपुर निवासी अरुण कुमार, लाइन बाजार थानाक्षेत्र के पीली कोठी निवासी अमित कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। इनमें मुन्ना चौहान, विद्युत प्रमाणिक, उनकी पत्नी सुशीला दास, अरुण कुमार और अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

धर्म परिवर्तन-मुन्ना

धर्म परिवर्तन-मुन्ना

धर्म परिवर्तन-मुन्ना