फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jaunpur News ›   Husband and wife arrested for smuggling alcohol and marijuana

शराब व गांजा की तस्करी मे पति व पत्नी गिरफ्तार

Wed, 29 Apr 2020 10:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Husband and wife arrested for smuggling alcohol and marijuana
नेवढ़िया। कादीहद गांव में शराब व गांजा तस्करी के आरोपी दंपती को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। मौके से पुलिस ने शराब व गांजा के साथ शराब बनाने का उपकरण भी बरामद किया है। ये सोमवार को नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भोंडा लगधरपुर मार्ग पर अभिलाखपुर गोदाम के पास फिनो पेमेंट्स बैंक केंद्र संचालक से हुई लूट के मामले में फरार बदमाश सौरभ सिंह के माता-पिता हैं।
विज्ञापन

नेवढ़िया पुलिस को बुधवार से सूचना मिली कि फरार चल रहे बदमाश के पिता कादीहद निवासी तारकेश्वर सिंह उर्फ बच्चन सिंह व उनकी पत्नी विमला सिंह गांजा व शराब का तस्करी करते हैं। सूचना पर पुलिस ने उसके घर छापेमारी की। इस दौरान घर में रखी गई एक सफेद बोरी को एक व्यक्ति हटाते मिला। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बोरी की जांच की तो उसमें से 1.470 किलो गांजा, 20 शीशी अवैध शराब, गैलन में 40 लीटर स्प्रिट, पांच पैकेट ढक्कन, एक किलो यूरिया, 10 गोली नौसादर, 35 खाली शीशी व 2 शीशी केमिकल बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से तारकेश्वर सिंह उर्फ बच्चन सिंह व उनकी पत्नी विमला सिंह को गिरफ्तार कर लिया। एसओ राजनारायण चौरसिया ने बताया कि पूछताछ में दोनों ने बताया है कि वे लंबे समय से गांजा व शराब की तस्करी करने के साथ शराब बनाने का भी कार्य करते थे। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed